लाइव न्यूज़ :

बाबूलाल मरांडी ने विधायक प्रदीप यादव को दिया नोटिस, 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा

By भाषा | Updated: February 4, 2020 18:28 IST

झाविमो के केन्द्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह ने मंगलवार को पार्टी विधायक यादव को कारण बताओ नोटिस जारी कर 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा। सिंह ने नोटिस में कहा है कि पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार यादव को आज कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे48 घंटे के भीतर जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की और वह लगातार कांग्रेस के संपर्क में हैं।

बाबूलाल मरांडी की झारखंड विकास मोर्चा (प्र) ने अपने विधायक प्रदीप यादव को कांग्रेस के साथ मेलजोल बढ़ाने, सोनिया गांधी व राहुल गांधी से मिलने, सीएए के खिलाफ गोड्डा में कांग्रेस के प्रदर्शन में भाग लेने और पार्टी विरोधी अन्य गतिविधियों को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी कर 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।

झाविमो के केन्द्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह ने मंगलवार को पार्टी विधायक यादव को कारण बताओ नोटिस जारी कर 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा। सिंह ने नोटिस में कहा है कि पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार यादव को आज कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

48 घंटे के भीतर जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। नोटिस में उल्लेख है कि पिछले दिनों यादव ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की और वह लगातार कांग्रेस के संपर्क में हैं।

मीडिया में उनके कांग्रेस में शामिल होने की तैयारी की भी खबरें लगातार आ रही हैं। इतना ही नहीं यादव ने हाल में गोड्डा में सीएए के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आयोजित रैली में भी शिरकत की थी जबकि अभी झाविमो ने सीएए के समर्थन या विरोध में कोई निर्णय नहीं लिया है।

इससे पहले झाविमो ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर अपने एक अन्य विधायक बंधू तिर्की को निष्कासित कर दिया था। झारखंड विधानसभा में इस बार झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत पार्टी के तीन विधायक चुने गये हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर इससे पहले भी यादव के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। उन्हें पार्टी के विधायक दल के नेता पद से हटा दिया गया था। 

टॅग्स :झारखंडकांग्रेसबाबूलाल मरांडीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक)सोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?