लाइव न्यूज़ :

बोले बाबा रामदेव, राम मंदिर का निर्माण नहीं हुआ तो लोगों का BJP से उठ जाएगा भरोसा

By भाषा | Updated: December 3, 2018 00:24 IST

Open in App

योग गुरु रामदेव ने रविवार को यहां राम मंदिर के निर्माण के लिए अध्यादेश लाने की मांग करते हुए कहा कि अगर अयोध्या में मंदिर का निर्माण नहीं हुआ तो लोगों का भाजपा पर से भरोसा उठ जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘एक लोकतंत्र में संसद न्याय के लिए शीर्ष मंदिर है और नरेंद्र मोदी सरकार राम मंदिर निर्माण के लिए एक अध्यादेश ला सकती है।’’ 

योग गुरु ने कहा, ‘‘अगर मंदिर नहीं बना, वह भी तब जब करोड़ों लोग उसे बनते हुए देखना चाहते हैं तो लोगों का भाजपा पर से भरोसा उठ जाएगा जो पार्टी के लिए अच्छा नहीं होगा।’’ रामदेव की यह टिप्पणी अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में तेजी लाने की मांग के बीच आयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘राम राजनीति का विषय नहीं हैं बल्कि देश का गौरव हैं। राम हमारे पूर्वज हैं, हमारी संस्कृति, गौरव और हमारी आत्मा हैं। उन्हें राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।’’  उन्होंने कहा कि अगर लोगों को खुद से मंदिर बनाना है तो इसका मतलब होगा कि ‘‘वे या तो न्यायपालिका या संसद का सम्मान नहीं करते।’’ 

पिछले सप्ताह, देश के विभिन्न हिस्सों से ‘राम भक्त’ मंदिर के निर्माण पर जोर देने के लिए एक दक्षिण पंथी समूह विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित जनसभा में भाग लेने के लिए एकत्रित हुए थे।

टॅग्स :बाबा रामदेवराम मंदिरअयोध्याभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया