लाइव न्यूज़ :

बाबा रामदेव सिर्फ चेहरा हैं, पतंजलि आयुर्वेद की 94 परसेंट हिस्से के मालिक हैं आचार्य बालकृष्ण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2019 21:15 IST

एम्स ऋषिकेश ने बताया है कि आचार्य बालकृष्ण को इमर्जेंसी में भर्ती किया गया है और उनकी हालत मे सुधार हो रहा है। अस्पताल से जारी बयान के मुताबिक, उनका ब्लड प्रेशर, ईसीजी और इको आदि जांच की रिपोर्ट नॉर्मल आई है।

Open in App
ठळक मुद्देआचार्य बालकृष्ण पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के महासचिव भी हैं।बालकृष्ण के खिलाफ 2011 में सीबीआई ने धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज किया था। उन पर फर्जी डिग्री और कागजात के आरोप लगे थे। उनका पासपोर्ट भी फर्जी बताया गया था।

योग गुरु बाबा रामदेव के सहयोगी और पतंजलि आयुर्वेद के एमडी आचार्य बालकृष्ण (47) को शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने के बाद एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। शुरू में कहा गया कि आचार्य बालकृष्ण को दिल का दौरा पड़ा है, हालांकि योग गुरु बाबा रामदेव के प्रवक्ता एस के तिजारावाला ने इस बात का खंडन करते हुए कहा है कि यह हार्ट अटैक का नहीं बल्कि फूड पॉयजनिंग का मामला है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

पतंजलि आयुर्वेद के सह-संस्थापक आचार्य बालकृष्ण दुनिया के अमीरों की सूची में कई दिग्गजों से भी काफी आगे हैं। आचार्य बालकृष्ण के पास 4.9 अरब डॉलर की संपत्ति है। एक और खास बात यह है कि पतंजलि को लोग भले ही रामदेव के नाम से जानते हैं लेकिन पतंजलि आयुर्वेद में 94 फीसदी हिस्सा बालकृष्ण का है।

बालकृष्ण के खिलाफ 2011 में सीबीआई ने धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज किया था। उन पर आरोप लगा था कि उनकी ज़्यादातर डिग्री और कागजात फर्जी हैं, जिसमें उनका पासपोर्ट भी शामिल था।

आचार्य बालकृष्ण पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के महासचिव भी हैं, जो क़रीब 5,000 पतंजलि क्लीनिक की देखभाल करती है और एक लाख से ज्यादा योग कक्षाओं का संचालन करती है। बालकृष्ण पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति भी हैं, जिसकी योजना जड़ी-बूटी पर आधारित दवाओं की शिक्षा का विस्तार करने की है।

आज की तारीख़ में पतंजलि आयुर्वेदिक दवाओं के साथ ही एफएमसीजी उत्पाद भी बेचती है। बालकृष्ण का जन्म नेपाल में हुआ था। 2006 में इन्होंने रामदेव के साथ मिलकर 'पतंजलि आयुर्वेद' की स्थापना की।

टॅग्स :पतंजलिबाबा रामदेव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतVIDEO: रामदेव ने मीडिया के मंच पर ही पत्रकार को कुश्ती के लिए किया चैलेंज, फिर दे डाली दी पटकनी, देखें

भारतसीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने सुपुत्र का पाणिग्रहण संस्कार सामूहिक विवाह समारोह में कर मिसाल प्रस्तुत की, स्वामी रामदेव ने मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया 21 जोड़ों का विवाह संस्कार

कारोबारकांवड़ यात्रा मार्गः खान-पान की दुकानों पर अपना नाम लिखिए, स्वामी रामदेव बोले-आखिर क्या वजह मुसलमान नाम छिपाकर कर रहे व्यवसाय

भारतHigh Court Slams Ramdev: बाबा रामदेव ‘किसी के वश में नहीं हैं’?, ‘शरबत जिहाद’ वाले बयान पर योग गुरु के खिलाफ हाईकोर्ट की टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे