लाइव न्यूज़ :

नाव से जा रहा बच्चा बीच नदी में डूबा तो बना डाले छह पुल, शकील की कड़ी मेहनत देख लोग हैरान; लाखों लोगों को हुआ फायदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2021 14:01 IST

शुरू में लोगों की आलोचनाएं झेलीं, हालात की मजबूरियां सहीं, लेकिन तमाम विरोधों के बाद भी अपने कदम वापस नहीं खींचे।

Open in App
ठळक मुद्देबच्चे की मौत देख इतने दुखी हुए कि खुद ही पुल बनाने में जुट गए। क्षेत्रीय सांसद, विधायक और प्रशासन से भी नहीं मिला कोई सहयोग।सरकार से एक रुपये भी नहीं मिला, जनता के साथ मिलकर किया यह काम।

भारत: कभी-कभी लोग दूसरों पर निर्भर होने के बजाए खुद आगे बढ़कर पहल करते हैं और एक बड़े काम का नेतृत्व करते हुए अपने लक्ष्य को पा लेते हैं। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के तोवा गांव निवासी शकील अहमद एक ऐसे ही नेकदिल इंसान हैं, जिन्होंने आम जनता के दुख-दर्द को करीब से देखा और उसे दूर करने के लिए खुद निकल पड़े।

कब और कैसे शुरू किया यह काम

बात 1982  की है। उनके क्षेत्र में नदी पर पुल नहीं था। एक दिन एक बच्चा नदी के पार जाने के लिए नाव पर सवार हुआ तो नाव कुछ दूर जाकर डूब गई। बच्चे की बाद में लाश निकली। इस घटना ने शकील को झकझोर दिया। उन्होंने तुरंत फैसला किया कि अब वे इस पर पुल बनवा कर ही रहेंगे। सांसद, विधायक और प्रशासन से सहयोग मांगा तो किसी ने कुछ नहीं किया। 

किन दिक्कतों से होकर गुजरे

अंतत: शकील खुद ही आगे बढ़े और जनसहयोग से उन्होंने अथक प्रयास के बाद एक पुल बनाकर तैयार कर दिया। शुरू-शुरू में आम जनता ने भी उनके काम में मदद नहीं की। जनता को लगा कि यह केवल अपना नाम कमाने के लिए पैसे रखने के लिए चंदा मांग रहे हैं, लेकिन शकील उनकी आलोचना से बेफिक्र होकर काम करते रहे। उनकी लगातार कड़ी मेहनत और दृढ़ता को देखकर आम लोग भी हैरान रह गए। इसके बाद लोग उनके साथ जुड़ने लगे। 

कितने पुल तैयार कर चुके हैं

आज हालत यह है कि शकील की इस चट्टानी सोच की वजह से वहां पर छह पुल बनकर तैयार हो गए हैं। इसमें सरकार का कोई सहयोग नहीं है। चार पुल चालू भी हो गए हैं। इससे क्षेत्र के लाखों लोगों को सीधा फायदा हुआ है। साथ ही इस काम में लगे सैकड़ों लोगों को रोजगार भी मिला है। लोग उनको पुल वाले साथी कहते हैं।

टॅग्स :भारतउत्तर प्रदेशAzamgarh Police of Uttar Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण