लाइव न्यूज़ :

आजमगढ़: नशे में धुत कार ड्राइवर ने राहगीरों को रौंदा, दो की मौत और दो घायल

By भाषा | Updated: January 2, 2020 18:27 IST

आजमगढ़: देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर गांव का रहने वाला कार सवार अमित सिंह नशे में धुत होकर बुधवार की देर रात अपने घर जा रहा था और लालगंज कस्बे के गोला बाजार पहुंचा ही था कि कार ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे से जा रहे राहगीरों को कुचल दिया।

Open in App

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार चैराहे के निकट बुधवार की देर रात नशे में धुत कार सवार ने सड़क के किनारे खड़े राहगीरों को रौंद दिया, जिससे इस हादसे में दो राहगीरों की मौत हो गई जबकि एक महिला और एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस ने गुरूवार को बताया कि देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर गांव का रहने वाला कार सवार अमित सिंह नशे में धुत होकर बुधवार की देर रात अपने घर जा रहा था और लालगंज कस्बे के गोला बाजार पहुंचा ही था कि कार ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे से जा रहे राहगीरों को कुचल दिया।

पुलिस के अनुसार, दो युवकों आलोक जायसवाल (26) और आदर्श बर्नवाल (21) की मौत हो गयी जबकि आस्था बर्नवाल और छह वर्षीय देवांशी गंभीर रूप से घायल हो गयीं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस