लाइव न्यूज़ :

Azamgarh bypolls: सपा के गढ़ में बीजेपी के दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' जीते, सीएम योगी ने जताया आजमगढ़ वासियों का आभार

By रुस्तम राणा | Updated: June 26, 2022 18:21 IST

आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी के धर्मेंद्र यादव को मात दी है।

Open in App

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी का गढ़ मानी जाने वाली संसदीय सीट आजमगढ़ में हुए उपचुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी के धर्मेंद्र यादव को मात दी है।  निरहुआ ने सपा के धर्मेंद्र यादव को 8679 मतों से हराया है। बीजेपी की इस जीत को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने "ऐतिहासिक जीत" बताते हुए एक ट्वीट साझा किया है।

सीएम ने आजमगढ़ के लोगों का आभार जताते हुए लिखा, आजमगढ़ सदर लोक सभा सीट पर उप चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 'डबल इंजन की भाजपा सरकार' की लोक-कल्याणकारी नीतियों का सुफल है। भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को यह जीत समर्पित है। आभार आजमगढ़ वासियो!

आजमगढ़ सीट पर उपचुनाव समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के इस्तीफे के कारण हुआ था, जो इस साल के शुरू में हुए चुनाव में विधानसभा के लिए चुने गए थे। इस बीच, तस्वीर साफ होने के तुरंत बाद निरहुआ ने ट्वीट कर कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए जा रहे हैं और आजमगढ़ की अच्छी सेवा करेंगे।

इससे पहले योगी ने रामपुर में सुरक्षित खेमे की जीत के लिए ऐसा ही एक ट्वीट शेयर किया था। डबल इंजन वाली बीजेपी सरकार एक ऐसा शब्द है जिसका इस्तेमाल भगवा खेमा केंद्र और राज्य में अपने शासन को दर्शाने के लिए करता है। बीजेपी ने रामपुर सीट में भी जीत दर्ज की है। रामपुर संसदीय सीट से भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी ने मोहम्मद असीम राजा को 42,000 से अधिक मतों से हराया है। 

टॅग्स :दिनेश लाल यादव (निरहुआ)आजमगढ़BJPयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए