लाइव न्यूज़ :

Azamgarh by Election 2022: मायावती ने आजमगढ़ उपचुनाव में शाहआलम उर्फ गुडडू जमाली को प्रत्याशी बनाया, रामपुर में नहीं उतारेंगे उम्मीदवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2022 20:29 IST

Azamgarh by Election 2022: उत्तर प्रदेश में आगामी 23 जून को होने वाले लोकसभा उपचुनाव में एक सीट पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया था।

Open in App
ठळक मुद्देरामपुर लोकसभा सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारेगी।बसपा आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव लड़ेगी।तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों के लिए 23 जून को उपचुनाव कराने की घोषणा की थी।

Azamgarh by Election 2022: उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बुधवार को शाहआलम उर्फ गुडडू जमाली को प्रत्याशी बनाया। पार्टी के एक बयान के अनुसार शाहआलम आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

बसपा ने इससे पहले रविवार को कार्यकर्ताओं की एक बैठक में उत्तर प्रदेश में आगामी 23 जून को होने वाले लोकसभा उपचुनाव में एक सीट पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया था। पार्टी ने कहा था कि बसपा आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव लड़ेगी, लेकिन रामपुर लोकसभा सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

निर्वाचन आयोग ने बुधवार को देश के छह राज्यों में तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों के लिए 23 जून को उपचुनाव कराने की घोषणा की थी। लोकसभा सीटों में उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर हैं जो क्रमश: समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और मोहम्मद आजम खान के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई हैं। एक लोकसभा सीट पंजाब के संगरूर की है जिसे भगवंत मान ने राज्य का मुख्यमंत्री बनने के बाद छोड़ा है। निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा था कि मतगणना 26 जून को होगी। 

टॅग्स :उपचुनावमायावतीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारबीएसपीआजमगढ़रामपुरआज़म खानअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है