लाइव न्यूज़ :

आजम खान पर एक्शन से भड़की सपा, हिरासत में सैकड़ों प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता, रामपुर की सीमाएं सील

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 1, 2019 14:10 IST

सपा सांसद आजम खां के विधायक बेटे अब्दुल्ला को रामपुर में मुहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में जिला प्रशासन की छापेमारी की कार्रवाई में रुकावट डालने के आरोप में बुधवार को हिरासत में ले लिया गया। इस घटना के विरोध में सपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Open in App

रामपुर और आसपास के जिलों में सपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। सपा सांसद आजम खां के विधायक बेटे अब्दुल्ला को रामपुर में मुहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में जिला प्रशासन की छापेमारी की कार्रवाई में रुकावट डालने के आरोप में बुधवार को हिरासत में ले लिया गया था। इस घटना के विरोध में सपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिले में धारा 144 पहले ही लागू है। इसके अलावा प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। रामपुर के डीएम का कहना है कि कानून व्यवस्था को नहीं बिगड़ने दिया जाएगा। पढ़िए इस मामले की अपडेट्स...

Rampur Protest News Updates:-

- रामपुर के डीएम एके सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा और बकरीद के मद्देनजर इलाके में पहले ही धारा 144 लागू है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दिया गया है। हम किसी को सीमा में दाखिल नहीं होने देंगे। जो भी कानून का उल्लंघन करेगा उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

- आजम खान के बेटे अब्दुल्ला से घर जाने का अनुरोध कर रही है पुलिस। अब्दुल्ला आजम का कहना है कि सरकार तानाशाही कर रही है। उसे झूठे मुकदमे वापस लेना चाहिए।

सपा इस मामले पर आर-पार की लड़ाई का रुख अपना रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि पार्टी सांसद आजम खां के साथ हो रहे 'सरकारी उत्पीड़न' के खिलाफ गुरुवार एक अगस्त को बरेली, पीलीभीत, सम्भल, बदायूं, अमरोहा, मुरादाबाद और बिजनौर के सभी सपा नेता और कार्यकर्ता रामपुर पहुंचेंगे।

टॅग्स :आज़म खानउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?