23 अक्टूबर को अयोध्या दीपोत्सव में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी, राम मंदिर दर्शन, सरयू आरती भी देखेंगे!

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 18, 2022 11:56 AM2022-10-18T11:56:43+5:302022-10-18T11:57:22+5:30

Ayodhya's Deepotsav 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीपावली से एक दिन पहले रविवार को अयोध्या के राम मंदिर में पूजा करने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Ayodhya's Deepotsav 2023 Ram Temple Visit, Saryu Aarti & Digital Fireworks PM narendra Modi Take Part in Ayodhya up | 23 अक्टूबर को अयोध्या दीपोत्सव में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी, राम मंदिर दर्शन, सरयू आरती भी देखेंगे!

पीएम मोदी के राम मंदिर में पूजा-अर्चना करने की भी उम्मीद है। (file photo)

Highlightsराम मंदिर के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी करेंगे। पीएम मोदी के राम मंदिर में पूजा-अर्चना करने की भी उम्मीद है। नए सरयू घाट पर डिजिटल आतिशबाजी की जाएगी।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अक्टूबर को अयोध्या जा सकते हैं। दीपावली की पूर्व संध्या पर राम की पैड़ी घाट पर दीपोत्सव समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या जाएंगे। पीएम मोदी के राम मंदिर में पूजा-अर्चना करने की भी उम्मीद है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार 19 अक्टूबर को दीपोत्सव समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पवित्र दर्शन करने वाले हैं।

करीब एक महीने में सीएम योगी आदित्यनाथ का यह चौथा अयोध्या दौरा होगा। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार रविवार शाम करीब 5 बजे श्री राम लला विराजमान की पूजा अर्चना करने के बाद पीएम मोदी राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अगुवाई में राम मंदिर के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी करेंगे। इसके बाद शाम करीब साढ़े छह बजे नए सरयू घाट पर आरती होगी।

इसके बाद पीएम मोदी शाम 6:40 बजे राम की पैड़ी घाट पर दीपोत्सव समारोह में भाग लेंगे, जिसके बाद नए सरयू घाट पर डिजिटल आतिशबाजी की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले सप्ताह अयोध्या में भव्य दीपोत्सव समारोह की तैयारियों की समीक्षा की और इसके लिए लोगो भी जारी किया और अयोध्या की ओर जाने वाली सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का आदेश दिया।

2017 में उत्तर प्रदेश में सत्ता में आने के बाद से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार अयोध्या में हर साल लाखों दीये जलाकर, गिनीज रिकॉर्ड स्थापित करके दीपोत्सव मना रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले सप्ताह अयोध्या के रामकथा संग्रहालय में तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को साफ-सफाई और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए समय से व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया था। 

इस साल, यूपी सरकार ने अपने पिछले साल के नौ लाख दीयों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए एक साथ 12 लाख मिट्टी के दीये जलाने का लक्ष्य रखा है। रविवार शाम को अयोध्या के अपने दौरे के दौरान वह ‘दीपोत्सव’ और ‘आरती’ कार्यक्रम में शामिल होंगे और राम मंदिर के जारी निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे।

सूत्रों ने कहा कि मोदी सरयू नदी के तट पर हरित और डिजिटल आतिशबाजी भी देखेंगे। मोदी के शुक्रवार को उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करने की भी उम्मीद है। वह मंदिरों में पूजा करने के अलावा दो प्रसिद्ध तीर्थस्थलों के विकास कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे। 

Web Title: Ayodhya's Deepotsav 2023 Ram Temple Visit, Saryu Aarti & Digital Fireworks PM narendra Modi Take Part in Ayodhya up

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे