लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Verdict: अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद संपन्न हुआ 'सीता-राम' नामकीर्तन

By भाषा | Updated: November 13, 2019 17:59 IST

सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनाये गये निर्णय के माध्यम से शनिवार को न केवल सदियों पुराना विवाद समाप्त हो गया बल्कि इस पवित्र धाम में राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेशवपुरम राम मन्दिर कार्यशाला में पिछले करीब डेढ़ साल से चल रहा ‘‘सीता-राम’’ नाम संकीर्तन संपन्न हो गया यह नाम संकीर्तन 1990 में राम जन्मभूमि न्यास द्वारा गठित कार्यशाला में संचालित होने वाले अखण्ड पाठ के तहत किया जा रहा था।

अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा ऐतिहासिक निर्णय सुनाये जाने के साथ ही यहां केशवपुरम राम मन्दिर कार्यशाला में पिछले करीब डेढ़ साल से चल रहा ‘‘सीता-राम’’ नाम संकीर्तन संपन्न हो गया और इस परिसर को मिट्टी के दियों से सजाया गया।

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सुनाये गये निर्णय के माध्यम से शनिवार को न केवल सदियों पुराना विवाद समाप्त हो गया बल्कि इस पवित्र धाम में राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इससे नाम संकीर्तन कर रहे श्रद्धालुओं की मनोकामना भी पूरी हो गयी। यह नाम संकीर्तन 1990 में राम जन्मभूमि न्यास द्वारा गठित कार्यशाला में संचालित होने वाले अखण्ड पाठ के तहत किया जा रहा था।

विश्व हिन्दू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया, ‘‘अखण्ड पाठ करीब डेढ़ वर्ष पहले प्रारंभ किया गया जिसका उद्देश्य रामजन्मभूमि स्थल पर भव्य मन्दिर बनाने की हमारी सामूहिक मनोकामना को पूरा करना था। शीर्ष न्यायालय ने जब अपना निर्णय सुनाया तो हमने अपना कीर्तन बंद कर दिया। हम सभी अति आनन्दित हैं।’’

बाद में विहिप के कार्यकर्ताओं ने शिलाखंडों और स्तंभों को मिट्टी के दियों से रोशन किया। मंदिर निर्माण के लिए इस कार्यशाला में कारीगर मन्दिर के लिए इन पत्थरों पर नक्काशी कर रहे हैं और इन्हें विभिन्न स्वरूप दे रहे हैं। 

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलाराम जन्मभूमिअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

ज़रा हटकेबच्ची यशस्विनी ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर'?, हंसकर बोले मुख्यमंत्री-बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव