लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Verdict: RSS और बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने संघ मुख्यालय के पास मंदिर में एक साथ की आरती, बांटी मिठाइयां

By भाषा | Updated: November 9, 2019 16:03 IST

इसी बीच नागपुर भाजपा के मीडिया प्रभारी चंदन गोस्वामी ने 1992 की रथयात्रा को याद करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को इसका श्रेय दिया।

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर भाजपा अध्यक्ष प्रवीण दटके ने भी शांतिपूर्वक खुशी मनाने की अपील की। भाजपा और संघ के कम से कम 50 कार्यकर्ताओं ने आरती में भाग लिया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नागपुर के महल क्षेत्र में संघ मुख्यालय के समीप स्थित मंदिर में शनिवार को आरती की। अयोध्या मामले पर उच्चतम न्यायालय का निर्णय आने के बाद भाजपा और संघ के कम से कम 50 कार्यकर्ताओं ने आरती में भाग लिया।

उन्होंने मिठाइयां बांटी और जय श्री राम के नारे लगाए। इसके बाद जल्दी ही पुलिस ने उन्हें मंदिर से बाहर जाने को कहा। महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता और विधानमंडल के सदस्य गिरीश व्यास ने कहा, “हम सभी खुश हैं। उच्चतम न्यायालय ने बहुत अच्छा निर्णय दिया है जो दोनों समुदायों के हित में है। मेरे विचार से यह ऐतिहासिक निर्णय है और हम इसका स्वागत करते हैं।”

उन्होंने कहा कि वे अदालत के निर्णय पर शांत रहकर खुशी मनाना चाहते हैं और किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुँचाना चाहते। इसी बीच नागपुर भाजपा के मीडिया प्रभारी चंदन गोस्वामी ने 1992 की रथयात्रा को याद करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को इसका श्रेय दिया। नागपुर भाजपा अध्यक्ष प्रवीण दटके ने भी शांतिपूर्वक खुशी मनाने की अपील की। 

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरएसएसनागपुरराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस