लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट के जज ने कहा- अयोध्या फैसला न्यायपालिका के कठिन परिश्रम और गुणवत्तापूर्ण फैसले का है उदाहरण

By भाषा | Updated: November 17, 2019 19:37 IST

न्यायिक विलंब और न्यायिक मामले से न्यायाधीशों के अलग होने के विषय पर निरमा विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम आर शाह ने कहा कि न्यायाधीशों को किसी मामले से तब तक अलग नहीं होना चाहिए जब तक कि इससे उनका वित्तीय हित संबंधी कोई मामला संबद्ध न हो।

Open in App

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम आर शाह ने रविवार को कहा कि अयोध्या मामले में निर्णय भारतीय न्यायपालिका द्वारा दिए गए गुणवत्तापूर्ण फैसले का एक उदाहरण है और इसे मुमकिन करने में की गई कड़ी मेहनत की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

न्यायिक विलंब और न्यायिक मामले से न्यायाधीशों के अलग होने के विषय पर निरमा विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि न्यायाधीशों को किसी मामले से तब तक अलग नहीं होना चाहिए जब तक कि इससे उनका वित्तीय हित संबंधी कोई मामला संबद्ध न हो।

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय न्यायपालिका के समक्ष सबसे महत्वपूर्ण समस्या व्यापक स्तर पर लंबित मामलों और विलंब की है। हालांकि, दिए गए निर्णयों की गुणवत्ता और कड़ी मेहनत की चौतरफा सराहना होती है। हालिया उदाहरण राम-जन्मभूमि (अयोध्या) फैसले का है।’’

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘अयोध्या (मामले का) फैसला देने वाले शीर्ष न्यायालय के न्यायाधीशों की कठित मेहनत के बारे में आप अंदाजा नहीं लगा सकते। मामले की सुनवाई 40 दिन तक करना और इतना महत्वपूर्ण मामला, फिर फैसला देते हुए पक्षों के बीच संतुलन बनाना बहुत कठिन चीज है। इसके बावजूद, हम न्याय होता हुआ देखने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जल्द यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि न्याय में देरी न हो और आज विद्यमान परिस्थिति का शीघ्र निदान हो।’’ न्यायाधीश ने कहा कि बढ़ती आबादी, अदालतों और न्यायाधीशों की कमी, कमजोर आधारभूत संरचना और कंप्यूटरीकरण तथा सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की धीमी रफ्तार लंबित मामलों के लिए कुछ महत्वपूर्ण कारक हैं।

सुनवाई से न्यायाधीशों के अलग होने के मुद्दे पर शाह ने कहा कि धन संबंधी निजी हितों के आधार को छोड़कर इसकी अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘जब तक कोई वाजिब दमदार कारण न हो, न्यायाधीशों को (मामले से) अलग होने की मांग नहीं करनी चाहिए वरना इससे आजाद न्यायिक तंत्र के बहुत सारे लाभ नष्ट हो जाएंगे।’’ 

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील