लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Verdict: गोविंदाचार्य ने कहा- मंदिर आंदोलन की सफलता का श्रेय अशोक सिंघल और लालकृष्ण आडवाणी को

By भाषा | Updated: November 9, 2019 12:37 IST

गोविंदाचार्य ने कहा कि देश में सांप्रदायिक सौहार्द्र हर हाल में बना रहना चाहिए जिससे वह “राम मंदिर” से “राम राज्य” की दिशा में बढ़ सके। यह पूछे जाने पर कि वह राम मंदिर निर्माण के आंदोलन की सफलता का श्रेय किसे देंगे, उन्होंने कहा, “लाखों कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देआंदोलन के नेतृत्व के लिये, मैं सबसे ज्यादा श्रेय अशोक सिंघल और लालकृष्ण आडवाणी को दूंगा। सिंघल लंबे समय तक विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे थे और राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक थे। 

राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व विचारक के एन गोविंदाचार्य ने इस आंदोलन की सफलता का श्रेय शनिवार को विहिप के दिग्गज नेता दिवंगत अशोक सिंघल और भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी को दिया।

उच्चतम न्यायालय द्वारा अयोध्या में विवादित जमीन पर राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ किये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए 1990 के दशक में मंदिर निर्माण के लिये समर्थन जुटाने के उद्देश्य से आडवाणी की रथयात्रा के प्रमुख रणनीतिकारों में से एक गोविंदाचार्य ने इस फैसले पर “हार्दिक प्रसन्नता” जाहिर की। उन्होंने कहा, “मैं बेहद खुश हूं। अब, तीन महीने के अंदर मंदिर निर्माण की योजना तैयार कर ली जाएगी।”

गोविंदाचार्य ने कहा कि देश में सांप्रदायिक सौहार्द्र हर हाल में बना रहना चाहिए जिससे वह “राम मंदिर” से “राम राज्य” की दिशा में बढ़ सके। यह पूछे जाने पर कि वह राम मंदिर निर्माण के आंदोलन की सफलता का श्रेय किसे देंगे, उन्होंने कहा, “लाखों कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया है।

आंदोलन के नेतृत्व के लिये, मैं सबसे ज्यादा श्रेय अशोक सिंघल और लालकृष्ण आडवाणी को दूंगा।” सिंघल लंबे समय तक विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे थे और राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक थे। 

टॅग्स :राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाअयोध्याअयोध्या विवादउत्तर प्रदेशएल के अडवाणीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों