लाइव न्यूज़ :

रामलला के दर्शन के बाद उद्धव ठाकरे का बीजेपी से सवाल- हर बार कहते हैं कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन कब?

By आदित्य द्विवेदी | Updated: November 25, 2018 11:11 IST

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। उन्होंने अपनी यात्रा को सफल बताया।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार राम मंदिर के लिए अध्यादेश लाए। शिवसेना उसके साथ है।ये सरकार मजबूत है। ये मंदिर नहीं बनाएगी तो कौन बनाएगा?सरकार को हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को रामलला के दर्शन करने के बाद बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हर बार कहते हैं कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन कब? उन्होंने कहा, 'मैंने सुना था कि सीएम योगी जी ने कहा कि मंदिर था, है और रहेगा। ये तो हमारी धरना है, हमारी भावना है। दुख इस बात का है कि वो दिख नहीं रहा, वो मंदिर दिखेगा कब। जल्द से जल्द उसका निर्माण होना चाहिए।' उद्धव ठाकरे शनिवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने यहां साधु-संतो से मुलाकात के बाद आशीर्वाद भी लिया।

जरूर पढ़ेंः- LIVE: अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद की धर्मसभा से लोग आशंकित, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात

उद्धव ठाकरे की प्रेस कॉन्फ्रेंस की प्रमुख बातेंः-

- मैं जब आज मंदिर दर्शन करने गया तो लगा मंदिर जा रहा हूं या कोई जेल?- सरकार को हिंदुओं की भावना से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।- सरकार राम मंदिर के लिए अध्यादेश लाए। शिवसेना उसके साथ है।- हिंदू ताकतवर हो गया है अब मार नहीं खाएगा। - जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण हो।- सरकार बने या ना बने लेकिन मंदिर जरूर बनेगा।- ये सरकार मजबूत है। ये मंदिर नहीं बनाएगी तो कौन बनाएगा?- सरकार को हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर मामला अदालत के पास ही जाना है तो चुनाव के प्रचार के दरमियान उसे इस्तेमाल ना करें और बता दो कि भाइयों और बहनों हमें माफ करो ये भी हमारा एक चुनावी जुमला था। हिंदुओं और उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ ना करें यही कहने मां यहां आया हूं।

टॅग्स :अयोध्याराम मंदिरउद्धव ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित