लाइव न्यूज़ :

अयोध्या रेप कांड: 'सिर्फ यादव और मुस्लमानों के लिए बाबा के बुलडोजर में ईंधन हैं', पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने कार्रवाई पर कहा

By आकाश चौरसिया | Updated: August 3, 2024 17:36 IST

अयोध्या रेप कांड: बुलडोजर कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी नेता ने कह दिया कि यह बड़ी मशीन सिर्फ यादवों और मुस्लमानों के लिए ही है। क्या बीएचयू केस में शामिल आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने कह दिया कि यह कार्रवाई एकतरफा हैसिर्फ यादव और मुस्लमानों के लिए बाबा के बुलडोजर में ईंधन हैं- पूर्व मंत्री अयोध्या रेप केस की पीड़िता से मिल यूपी के कबीना मंत्री संजय निषाद रो पड़े

अयोध्या रेप कांड: समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने कहा भदरसा में मुख्य आरोपी की बेकरी को ध्वस्त करने पर कहा कि सिर्फ यादव और मुस्लमानों के लिए ही बाबा के बुलडोजर में ईंधन हैं। उन्होंने कहा कि जो भी कार्रवाई वो सच के साथ हो। यही नहीं उन्होंने कहा कि वाराणसी में स्थित बीएचयू कांड में शामिल अपराधियों के खिलाफ क्यों नहीं बुलडोजर चलाया गया। उन्होंने अपने बयान में ये भी कह दिया कि यह कार्रवाई पूरी तरह से एकतरफा है।

 

अयोध्या रेप केस की पीड़िता से मिल यूपी के कबीना मंत्री संजय निषाद रो पड़े और कहा कि वो अपने समुदाय की रक्षा नहीं कर सकते, तो फिर किसकी करेंगे। यही नहीं कहा कि आरोपी जिस भी पार्टी से ताल्लुक रखता हो, उस पार्टी के दफ्तर के बाहर जाकर धरना देंगे। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा करने वाले की कोई जाति नहीं होती है। 

अयोध्या रेप केस में 2 अगस्त को FIR दर्ज होने के बाद जिला प्रशासन ने शनिवार को बुलडोजर चलाकर आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान की बेकरी को जमींदोज कर दिया है। इस बीच, यूपी सरकार ने थाना और चौकी प्रभारियों को भी निलंबित कर दिया। भदरसा के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नायर बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे और संपत्ति की पैमाइश की। 

फिर प्रशासन की ओर से बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू की गई। अयोध्या के जिलाधिकारी ने बताया कि मोईद खान की बेकरी को ध्वस्त कर दिया गया है। 

सिंह ने बताया कि बेकरी में एक बड़ा कमरा और एक छोटा कमरा था। यह अवैध रूप से तालाब के ऊपर बनाया गया था, जिसे ध्वस्त कर दिया है। इससे पहले आज अयोध्या गैंगरेप मामले के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर खाद्य सुरक्षा उपायुक्त ने छापा मारा। खाद्य सुरक्षा उपायुक्त ने बेकरी में बनने वाले उत्पादों की जांच के आदेश दिए। मोईद खान भदरसा में एवन बेकरी नाम से बेकरी चलाते हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी