लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर बाबरी मस्जिद मुकदमा: वक्फ बोर्ड के वकील ने अदालत में फाड़ा नक्शा, किताब के लेखक ने मीडिया के सामने रखी अपनी बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2019 14:41 IST

Ayodhya Ram Temple-Babri Masjid land case Updates News: सीजेआई ने इसपर नाराजगी जाहिर की है। मालूम हो कि बुधवार (16 अक्टूबर) को राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई का आखिरी दिन है।

Open in App
ठळक मुद्दे40वें दिन इस मामले की सुनवाई शुरू होने के बाद मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने कहा कि आज हर हाल में सुनवाई पूरी करनी है।हिंदू महासभा के एक वकील ने मामले में हस्तक्षेप की अपील की तो चीफ जस्टिस ने अपील खारिज कर दी।

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार (16 अक्टूबर) को राम मंदिर बाबरी मस्जिद मुकदमे पर सुनवाई चल रही है। सुनवाई के दौरान हिंदू महासभा के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में किशोर कुणाल की किताब में छपे नक्शे को पेश किया। इस पर मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने कोर्ट में किताब में छपे नक्शे को फाड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट ने इस नक्शे के पांच टुकड़े कर दिए। इस पर किताब के लेखक किशोर कुणाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान दावा कि उन्होंने आर्किटेक्ट की मदद से रामजन्मभूमि का नक्शा तैयार किया गया था। 

किशोर कुणाल ने कहा कि अयोध्या का कण-कण पावन है। वहीं, सीजेआई ने इसपर नाराजगी जाहिर की है। मालूम हो कि बुधवार (16 अक्टूबर) को राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई का आखिरी दिन है। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने कहा कि आज शाम पांच बजे तक बहस पूरी कर ली जाएगी। मंगलवार को 39वें दिन इस मामले की सुनवाई करते हुए सीजेआई रंजन गोगोई ने इस बात के संकेत दिए थे।

खबर लिखे जाने तक अयोध्या केस की सुनवाई लंच के लिए रुक गई है। बताया जा रहा है कि ब्रेक के बाद कभी भी सुनवाई खत्म हो सकती है। जानें की सुनवाई में अब तक का पूरा घटनाक्रम...

- 40वें दिन इस मामले की सुनवाई शुरू होने के बाद मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने कहा कि आज हर हाल में सुनवाई पूरी करनी है।

- सुनवाई शुरू के बाद एक वकील ने एक्स्ट्रा समय मांगा। जिसपर चीफ जस्टिस गोगोई ने स्पष्ट कर दिया कि आज शाम 5 बजे अयोध्या मामले की सुनवाई खत्म हो जाएगी। 

- हिंदू महासभा के एक वकील ने मामले में हस्तक्षेप की अपील की तो चीफ जस्टिस ने अपील खारिज कर दी। उन्होंने कहा कि बहुत हो चुका।

- सबसे पहले मुस्लिम पक्ष के वकील ने अपनी दलील पेश की। इसके बाद हिंदू महासभा के वकील को वक्त दिया गया।

- हिंदू महासभा के वकील ने एक किताब में राम मंदिर का नक्शा दिखाया जिसे मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने फाड़ दिया। इस पर सीजेआई नाराज हो गए।

- नक्शा फाड़ने के बाद हिंदू महासभा के वकील और धवन में तीखी बहस हो गई। इससे नाराज चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा था जज उठकर चले जाएंगे।

- हिंदू महासभा के वकील विकास सिंह ने कहा कि पूरे आदर के साथ कहना चाहता हूं कि अदालत का का डेकोरम मैं खराब नहीं कर रहा।

- मुस्लिम पक्ष ने कहा कि वह इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वीकार करेगा।

- दोनों पक्षकारों की दलील के बाद मोल्डिंग ऑफ रिलीफ पर दलील पेश की जाएगी और इसके बाद फैसला सुरक्षित कर लिया जाएगा।

- 17 नवंबर को सीजेआई रंजन गोगोई रिटायर हो रहे हैं। उससे पहले फैसला आने की उम्मीद है।

 

टॅग्स :अयोध्या विवादअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

ज़रा हटकेबच्ची यशस्विनी ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर'?, हंसकर बोले मुख्यमंत्री-बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं