लाइव न्यूज़ :

अयोध्या: राममंदिर न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने 28 साल बाद किए रामलला के दर्शन

By भाषा | Updated: May 27, 2020 05:24 IST

उच्चतम न्यायालय का आदेश आने के बाद मंदिर निर्माण के लिए कुछ दिन पहले ही समतलीकरण का कार्य शुरू हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्माण स्थल को समतलीकरण करने के लिए 11 मई को मशीनें लगाई गई। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास बाबरी विध्वंस मामले में एक आरोपी हैं।

अयोध्याराममंदिर न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने सोमवार को यहां अस्थायी मंदिर में रामलला के दर्शन किये। बताया जा रहा है कि महंत नृत्य गोपाल दास ने लगभग तीन दशक में पहली बार रामलला के दर्शन किये। गत वर्ष उच्चतम न्यायालय का आदेश आने के बाद मंदिर निर्माण के लिए कुछ दिन पहले ही समतलीकरण का कार्य शुरू हुआ है।

मीडिया को कुछ देर के लिए संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण का कार्य ‘‘शुरू हो चुका है।’’ गत मार्च में रामलला की प्रतिमा को धार्मिक विधि विधान से एक दूसरे स्थान पर ले जाया गया था।

निर्माण स्थल को समतलीकरण करने के लिए 11 मई को मशीनें लगाई गई थीं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास बाबरी विध्वंस मामले में एक आरोपी हैं।

बाबरी मस्जिद 1992 में कारसेवकों ने यह दावा करते हुए गिरा दी थी कि उसी स्थान पर पहले एक राममंदिर था। राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने इस बात की पुष्टि की कि 1992 के बाद से महंत नृत्य गोपाल दास ने रामलला का दर्शन नहीं किया था और वह सोमवार को समतलीकरण का कार्य देखने आए थे।  

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब