लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में प्रमुख सड़क को सूरज की थीम वाले ‘सूर्य स्तंभों’ से सजाया, जानें क्या है खासियत, 40 स्तंभ ‘धर्म पथ’ मार्ग पर लगेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2023 15:23 IST

Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अयोध्या संभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऐसे 40 स्तंभ ‘धर्म पथ’ मार्ग पर लगाए जाएंगे, जो नया घाट के पास लता मंगेशकर चौक को अयोध्या बाईपास से जोड़ता है।

Open in App
ठळक मुद्देतीस फुट ऊंचे प्रत्येक स्तंभ में एक सजावटी गोला है, जो रात में लाइट जलने पर सूर्य जैसा दिखता है।भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले इन ‘सूर्य स्तंभों’ को स्थापित किया जा रहा है।सड़क के दूसरी तरफ 10 स्तंभों पर सजावट की जा रही थी।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में अगले महीने होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले शहर की एक प्रमुख सड़क को सूरज की थीम वाले ‘सूर्य स्तंभों’ से सजाया जा रहा है।

तीस फुट ऊंचे प्रत्येक स्तंभ में एक सजावटी गोला है, जो रात में लाइट जलने पर सूर्य जैसा दिखता है। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अयोध्या संभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऐसे 40 स्तंभ ‘धर्म पथ’ मार्ग पर लगाए जाएंगे, जो नया घाट के पास लता मंगेशकर चौक को अयोध्या बाईपास से जोड़ता है।

पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता ए.पी. सिंह ने बताया, ‘‘नवनिर्मित राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले इन ‘सूर्य स्तंभों’ को स्थापित किया जा रहा है। इनमें से लता मंगेशकर चौक के पास सड़क के दोनों ओर 10-10 स्तंभ लगाए जाएंगे।’’ जब ‘सोमवार रात को सड़क का दौरा किया, तब 10 स्तंभ लगाए जा चुके थे और सड़क के दूसरी तरफ 10 स्तंभों पर सजावट की जा रही थी।

सिंह ने कहा, ‘‘अन्य 20 स्तंभ सतरंगी पुल से आगे साकेत पेट्रोल पंप के पास उसी सड़क पर लगाए जाने हैं। उस तरफ भी काम चल रहा है और 29 दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य है।’’ अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक स्तंभ पर एक विशेष फाइबर से बना सजावटी आवरण है, जिसमें ‘जय श्री राम’ का नारा, भगवान हनुमान की गदा और अन्य सजावटी चीजें प्रदर्शित की गई हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अयोध्या भगवान राम और भगवान हनुमान की नगरी है।’’ पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने कहा कि इस परियोजना की कल्पना अक्टूबर में की गई थी और इस महीने की शुरुआत में स्तंभों की स्थापना शुरू हुई थी। पहले अधिकारियों ने बताया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या पहुंचेंगे।

अपनी यात्रा के दौरान, मोदी पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन और एक नए हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे और एक रैली को संबोधित करेंगे। मोदी हवाई अड्डे से शहर तक एक रोड शो भी करेंगे। सिंह ने कहा, ‘‘हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के बाद जब प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से अयोध्या पहुंचेंगे तो वह इस सड़क से प्रवेश करेंगे और ये ‘सूर्य स्तंभ’ मंदिर शहर में उनका स्वागत करेंगे।’’

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी