लाइव न्यूज़ :

दशहरा पर इस बार अयोध्या में भव्य रामलीला, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी सहित रवि किशन निभाएंगे मुख्य किरदार, होगा लाइव प्रसारण

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 16, 2020 08:42 IST

शाहबाज खान रावण की भूमिका निभाएंगे। रितु शिवपुरी कैकेयी की और राकेश बेदी विभीषण की भूमिका निभाएंगे। राम और सीता की भूमिका के लिए सोनू डागर और कविता जोशी को क्रमशः चुना गया है। 2016 में स्थापित मेरी मां फाउंडेशन, दिल्ली के कई प्रमुख रामलीलाओं से जुड़ा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या में सरयू के तट के पास जहां राम मंदिर का निर्माण हो रहा है उससे दो किमी से भी कम दूरी पर 17 से 25 अक्टूबर के बीच रामलीला का मंचन किया जाएगा।यह रामलीला सोशल मीडिया, सैटेलाइट टेलीविजन और यूट्यूब के दर्शकों के लिए आयोजित की जाएगी।

लखनऊः अयोध्या में सरयू के तट के पास जहां राम मंदिर का निर्माण हो रहा है उससे दो किमी से भी कम दूरी पर 17 से 25 अक्टूबर के बीच रामलीला का मंचन किया जाएगा और इसमें बड़े-बड़े कलाकार भाग लेने वाले हैं। यह रामलीला सोशल मीडिया, सैटेलाइट टेलीविजन और यूट्यूब के दर्शकों के लिए आयोजित की जाएगी।

मेरी मां फाउंडेशन के संस्थापक व आयोजक सुभाष मलिक ने कहा कि रामलीला की शूटिंग के दौरान कोविड -19 प्रतिबंधों के कारण किसी भी दर्शक को वहां आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी एपिसोड लक्ष्मण किला पर फिल्माए जाएंगे और एक फिल्म की तरह प्रसारित किए जाएंगे, ताकि लोग अपने घरों में सुरक्षित तरीके से देख सकें। बीजेपी सांसद परवेश साहिब सिंह रामलीला के मुख्य सहायक हैं।

बताया गया है कि रामलीला में उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी अंगद की भूमिका निभाएंगे, गोरखपुर के सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन भरत की भूमिका निभाएंगे, विंदू दारा सिंह हनुमान की भूमिका निभाएंगे, अभिनेता रज़ा मुराद अहिरावण का किरदार करेंगे और असरानी नारद मुनि का किरदार करेंगे।

मलिक ने बताया है कि शाहबाज खान रावण की भूमिका निभाएंगे। रितु शिवपुरी कैकेयी की और राकेश बेदी विभीषण की भूमिका निभाएंगे। राम और सीता की भूमिका के लिए सोनू डागर और कविता जोशी को क्रमशः चुना गया है। 2016 में स्थापित मेरी मां फाउंडेशन, दिल्ली के कई प्रमुख रामलीलाओं से जुड़ा रहा है। 

मलिक का कहना है कि अयोध्या रामलीला के लिए कास्टिंग दिल्ली में रामलीला मंच पर अभिनेताओं के अनुभव पर आधारित थी। मैंने उन्हें देखा है और उनके शानदार प्रदर्शन करने की कसम खा सकता हूं। बता दें, दिल्ली की एक रामलीला में मनोज तिवारी ने साल 2019 में परशुराम और 2018 में अंगद का किरदार निभाया था। 

टॅग्स :अयोध्यामनोज तिवारीरवि किशन
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

ज़रा हटकेबच्ची यशस्विनी ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर'?, हंसकर बोले मुख्यमंत्री-बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष