लाइव न्यूज़ :

रामजन्मभूमि विवादः 20 फरवरी से शुरू होगी दूसरे दौर की वार्ता, श्री श्री के प्रयासों से आपसी सहमति के आसार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 11, 2018 10:12 IST

रामजन्मभूमि विवाद मुद्दे पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का रुख भी नरम है। 20 फरवरी को होने वाली दूसरे दौर की वार्ता में विवाद से जुड़े सभी पक्ष शामिल हो सकते हैं।

Open in App

रामजन्मभूमि विवाद पर कोर्ट के बाहर आपसी सहमति के प्रयास जारी हैं। इस सिलसिलम में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर दूसरे दौर की बात-चीत शुरू करेंगे। इससे पहले उन्होंने मुस्लिमों के एक प्रतिनिधिमंडल से 8 फरवरी को मुलाकात की थी। इस मुद्दे पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का रुख भी नरम है।

20 फरवरी को होने वाली दूसरे दौर की वार्ता में विवाद से जुड़े सभी पक्ष शामिल हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारी सदस्य मौलाना सलमान नदवी ने कहा कि श्री श्री ने 20 फरवरी को मुलाकात का अनुरोध किया है।

शनिवार को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा कि वह निष्पक्ष न्याय और सम्मान के आधार पर बातचीत के लिए तैयार है। बोर्ड का नरम रुख देखते हुए श्री श्री के फॉर्मूले पर सहमति बनने के आसार हैं। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की 26वीं सालाना बैठक जारी है। उसमें बातचीत के लिए नरमी दिखाई गई थी।

हालांकि बोर्ड के महासचिव मौलाना वली रहमानी ने बैठक के दौरान अपने भाषण में बोर्ड के रुख पर असहमति जताते हुए कहा कि एक बार जो मस्जिद बन गई तो वह हमेशा मस्जिद ही रहेगी। बताया जा रहा है कि आज भी मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक जारी रहेगी जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।

अयोध्या में मंदिर तय स्थान पर बनाने और मस्जिद को कहीं और शिफ्ट करने की पेशकश करने वाले ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारी सदस्य मौलाना सलमान हुसैनी नदवी को बोर्ड से बाहर करने की तैयारी कर ली गई है। नदवी के खिलाफ जांच करने के लिए बोर्ड ने चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, जो रविवार तक नदवी से संबंधित अपनी सिफारिशें सौंपेगी।

टॅग्स :अयोध्याराम जन्मभूमि
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

ज़रा हटकेबच्ची यशस्विनी ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर'?, हंसकर बोले मुख्यमंत्री-बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए