लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Dispute: CJI के कहने पर मुस्लिम पक्ष के वकील ने कोर्ट में फाड़े थे किताब के पन्ने, गोगोई ने भी स्वीकारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2019 15:08 IST

कोर्ट में किताब के पन्ने फाड़ने की खबर वायरल होने पर मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने सफाई पेश की है। लंच के बाद दोबारा शुरू हुई सुनवाई में धवन ने कहा कि कोर्ट में पेज फाड़ने की घटना वायरल हो रही है जबकि सच्चाई ये है कि मैं पेज को फेकना चाहता था और सीजेआई ने कहा कि मैं इसे फाड़ सकता हूं। और मैंने उसे फाड़ दिया।

Open in App

कोर्ट में किताब के पन्ने फाड़ने की खबर वायरल होने पर मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने सफाई पेश की है। लंच के बाद दोबारा शुरू हुई सुनवाई में धवन ने कहा कि कोर्ट में पेज फाड़ने की घटना वायरल हो रही है जबकि सच्चाई ये है कि मैं पेज को फेकना चाहता था और सीजेआई ने कहा कि मैं इसे फाड़ सकता हूं। और मैंने उसे फाड़ दिया। इसलिए कह सकता हूं कि यह मैंने कोर्ट की अनुमति से किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीजेआई ने भी स्वीकार किया कि हां उन्होंने ये शब्द कहे थे।

जानें की सुनवाई में अब तक का पूरा घटनाक्रम...

- 40वें दिन इस मामले की सुनवाई शुरू होने के बाद मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने कहा कि आज हर हाल में सुनवाई पूरी करनी है।

- सुनवाई शुरू के बाद एक वकील ने एक्स्ट्रा समय मांगा। जिसपर चीफ जस्टिस गोगोई ने स्पष्ट कर दिया कि आज शाम 5 बजे अयोध्या मामले की सुनवाई खत्म हो जाएगी। 

- हिंदू महासभा के एक वकील ने मामले में हस्तक्षेप की अपील की तो चीफ जस्टिस ने अपील खारिज कर दी। उन्होंने कहा कि बहुत हो चुका।

- सबसे पहले मुस्लिम पक्ष के वकील ने अपनी दलील पेश की। इसके बाद हिंदू महासभा के वकील को वक्त दिया गया।

- हिंदू महासभा के वकील ने एक किताब में राम मंदिर का नक्शा दिखाया जिसे मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने फाड़ दिया। इस पर सीजेआई नाराज हो गए।

- नक्शा फाड़ने के बाद हिंदू महासभा के वकील और धवन में तीखी बहस हो गई। इससे नाराज चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा था जज उठकर चले जाएंगे।

- हिंदू महासभा के वकील विकास सिंह ने कहा कि पूरे आदर के साथ कहना चाहता हूं कि अदालत का का डेकोरम मैं खराब नहीं कर रहा।

- मुस्लिम पक्ष ने कहा कि वह इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वीकार करेगा।

- दोनों पक्षकारों की दलील के बाद मोल्डिंग ऑफ रिलीफ पर दलील पेश की जाएगी और इसके बाद फैसला सुरक्षित कर लिया जाएगा।

- 17 नवंबर को सीजेआई रंजन गोगोई रिटायर हो रहे हैं। उससे पहले फैसला आने की उम्मीद है।

टॅग्स :राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाअयोध्या विवादअयोध्यासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं