लाइव न्यूज़ :

अयोध्या विवाद: बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने AIMPLB को बताया आतंकी संगठन, नदवी का किया समर्थन

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 13, 2018 15:29 IST

साक्षी महाराज ने कहा, मैं मौलाना नदवी का समर्थन करता हूं। नदवी ने सच कहा है कि बोर्ड में अलगाववादियों की बातें होती हैं।

Open in App

लखनऊ, 13 फरवरी। अयोध्या में राम मंदिर के लिए बाबरी मस्जिद शिफ्टिंग का सुझाव देने वाले मौलाना नदवी का समर्थन करते हुए उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को आडे हाथों लिया। उन्होंने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर निशाना साधते हुए उसे आतंकी संगठन बताया।

साक्षी महाराज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, मैं मौलाना नदवी का समर्थन करता हूं। नदवी ने सच कहा है कि बोर्ड में अलगाववादियों की बातें होती हैं। इसके बाद साक्षी महाराज ने जोर देते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना ही चाहिए।

बता दें कि इससे पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बीच का रास्ता और सुलह का फार्मुला देने वाले मौलाना सैयद सलमान हुसैनी नदवी को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने बीते दिनों बर्खास्त कर दिया था। मौलाना नदवी ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर के साथ बेंगुलुरु में मुलाकात कर अयोध्या विवाद सुलझाने के लिए मस्जिद को शिफ्ट करने की बात कही थी। उनके इस बयान से AIMPLB खासा नाराज था। 

मौलाना द्वारा दिए गए बयान के बाद  AIMPLB ने मौलाना नदवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए एक 4 सदस्यों की समिति का गठन किया था, जिसके बाद AIMPLB ने शुक्रवार को हैदराबाद में अपनी बोर्ड मीटिंग के दौरान मौलाना नदवी के फॉर्मुले को सिरे से खारिज कर दिया था।

टॅग्स :अयोध्याबाबरी मस्जिद विवादराम जन्मभूमि
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

ज़रा हटकेबच्ची यशस्विनी ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर'?, हंसकर बोले मुख्यमंत्री-बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण