लाइव न्यूज़ :

अयोध्या केस में सुन्नी वफ्क बोर्ड के वकील राजीव धवन की विवादित बयान पर सफाई, 'मेरा मतलब सभी हिंदुओं से नहीं संघ से है'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 28, 2019 01:29 IST

Rajeev Dhavan: अयोध्या मामले में सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील राजीव धवन ने अपने विवादित बयान को लेकर सफाई दी है

Open in App
ठळक मुद्देराजीव धवन ने एक इंटरव्यू में कहा था, हिंदू बिगाड़ते हैं देश में शांति का माहौलधवन ने कहा कि उनका मतलब सभी हिंदुओं से नहीं है बल्कि संघ परिवार से है

अयोध्या मामले में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के वकील राजीव धवन ने अपने 'हिंदू ही शांति और सौहार्द बिगाड़ते हैं' के बयान पर मचे बवाल पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने ये बात सभी हिंदुओं के संदर्भ में नहीं कही थी बल्कि इसका मतलब संघ परिवार से है।

राजीव धवन ने बुधवार को एक टीवी इंटरव्यू में कहा था, 'मुस्लिम कभी देश में सौहार्द बिगाड़ने के लिए जिम्मेदार नहीं रहे हैं बल्कि हिंदू हमेशा ऐसा करते हैं।'

राजीव धवन की विवादित बयान पर सफाई

एएनएआई के मुताबिक, अपने इस बयान पर विवाद खड़ा होने के बाद राजीव धवन ने इस पर सफाई देते हुए कहा, 'यह टेलीविजन की शरारत है। जब मैं हिंदुओं की बात करता हूं, तो मैं आम हिंदुओं के बारे में बात नहीं कर रहा हूं।'

धवन ने कहा, 'जब इस संदर्भ में हिंदू शब्द का प्रयोग किया जाता है तो बाबरी मस्जिद के संबंध में इसका मतलब 'संघ परिवार' है। कोर्ट में मैने कहा था कि जिन लोगों ने बाबरी मस्जिद तोड़ा, वे हिंदू तालिबान थे। मैं संघ परिवार के उस धड़े के बारे में बात कर रहा हूं, जो हिंसा और लिचिंग को समर्पित हैं।' 

अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद केस में मुस्लिम पक्ष के वकील रहे राजीव धवन ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान हिंदू महासभा के वकील के द्वारा पेश एक नक्शे को फाड़ दिया था।

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलाअयोध्याआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

ज़रा हटकेबच्ची यशस्विनी ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर'?, हंसकर बोले मुख्यमंत्री-बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?