लाइव न्यूज़ :

अयोध्या मामला: खाड़ा परिषद ने अयोध्या में फिर उठी भव्य राम मंदिर बनाने की मांग

By भाषा | Updated: June 16, 2019 03:46 IST

Open in App

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने और जम्मू कश्मीर को विशेष स्वायत्ता वाला राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के ‘अनुच्छेद 370’ को खत्म करने की शनिवार को केंद्र सरकार से मांग की। परिषद ने 2021 के कुंभ मेला के लिए आवंटित क्षेत्र में विस्तार करने, मेला क्षेत्र के चारों ओर एक रिंग रोड बनाने की भी मांग की।

साथ ही, कुंभ के मद्देनजर उसकी छावनियों में स्थायी प्रकृति की चीजें बनाने के लिए 13 आखाड़ों में प्रत्येक को पांच करोड़ रूपये देने की मांग की गई है। महंत नरेंद्र गिरि की अध्यक्षता में हुई अखाड़ा परिषद की एक बैठक में शरीक हुए अखाड़ों ने इस सिलसिले में एक प्रस्ताव पारित किया।

यह प्रस्ताव उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को रविवार को उनके दिल्ली से लौटने पर सौंपा जाएगा। परिषद ने कुंभ मेला के लिए जल्द ही एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त करने की मांग की है। परिषद के महासचिव महंत हरि गिरि ने कहा कि मेला क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाना चाहिए। 

टॅग्स :अयोध्या विवादराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

भारतVIDEO: राम नवमी पर PM मोदी ने किया रामलला का पूजन, दिया बड़ा संदेश

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: सिया राम की जय?, परिवार, दोस्त और रिश्तेदार को भेजें राम नवमी के मौके पर बधाई संदेश, अपने को दें शुभकामनाएं

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos