लाइव न्यूज़ :

खालिस्तान समर्थक और अमृतपाल के करीबी अवतार सिंह खांडा की लंदन में मौत, यूके में भारतीय दूतावास पर तिरंगे के अपमान का था आरोपी

By विनीत कुमार | Updated: June 15, 2023 12:03 IST

अमृतपाल सिंह के बेहद करीबी माने जाने वाले अवतार सिंह खांडा की मौत हो गई है। वह ब्लड कैंसर से पीड़ित था और लंदन में एक अस्पताल में भर्ती था।

Open in App

नई दिल्ली: खालिस्तानी अलगाववादी अमृतपाल सिंह से मुख्य तौर पर जुड़े रहने वाले अवतार सिंह खांडा की गुरुवार को मौत हो गई। शुरुआत यह संदेह था कि खांडा को जहर दिया गया था। बाद में मेडिकल रिकॉर्ड से यह बात सामने आई है कि वह ब्लड कैंसर से पीड़ित था।

खांडा 19 मार्च को लंदन में यूके उच्चायोग के बाहर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय ध्वज को नीचे खींचने का मास्टरमाइंड था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस घटना के संबंध में मुख्य आरोपी के रूप में खांडा और तीन अन्य अलगाववादियों की पहचान की थी। खांडा एनआईए की वांटेड लिस्ट में शामिल था।

अस्पताल में भर्ती था अवतार सिंह खांडा

सामने आई जानकारी के अनुसार खांडा लंदन के एक अस्पताल में आईसीयू में लाइफ सपोर्ट पर था और पिछले कुछ दिनों से उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। इलाज के दौरान उसने देर रात दम तोड़ दिया। उसे पिछले हफ्ते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अवतार सिंह खांडा को लंदन में भारतीय दूतावास पर लगे तिरंगे को उतारने के बाद स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किया गया था। अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद लंदन में खांडा की ओर से प्रदर्शन बुलाए गए थे और उसने इसका नेतृत्व किया था। यह भी कहा जाता है कि अमृतपाल को पंजाब भेजने और मुहिम चलाने के पीछे इसी शख्स का मुख्य हाथ था।

अमृतपाल सिंह के मामले की जांच कर रही जांच एजेंसियों के अनुसार खांडा ने ही अमृतपाल को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि खंडा उस समय भी अमृतपाल के संपर्क में लगातार था जब अमृतपाल गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर भाग रहा था।

टॅग्स :अमृतपाल सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब सरकार के फैसले से अमृतपाल सिंह की बढ़ी मुसीबतें, एक साल और बढ़ाई गई हिरासत की अवधि, असम जेल में ही रहेगा बंद

भारत‘आतंकवाद को जड़ जमाने से पहले ही खत्म कर दिया जाएगा’, अमृतपाल पर गृह मंत्री अमित शाह बोले

भारतPunjab: अमृतपाल सिंह के 7 साथियों को लाया गया अमृतसर, कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस हिरासत में आरोपी

भारतPunjab: अमृतपाल सिंह के साथियों पर पुलिस का शिकंजा, NSA हटा लाए जाएंगे पंजाब

भारतजेल में बंद खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह 14 जनवरी को लॉन्च करेंगे राजनीतिक पार्टी

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई