लाइव न्यूज़ :

शिव जयंती के मौके पर रैलियों और भीड़ वाले आयोजनों से बचें: महाराष्ट्र सरकार

By भाषा | Updated: February 11, 2021 20:22 IST

Open in App

मुंबई, 11 फरवरी महाराष्ट्र सरकार ने बृहस्पतिवार को दिशा-निर्देश जारी कर कहा कि कोविड-19 परिस्थतियों के मद्देनजर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर बड़ी रैलियों और भीड़ एकत्र होने वाले कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए।

17वीं शताब्दी के शासक शिवाजी की जयंती राज्य में काफी धूमधाम से मनाई जाती है। हालांकि, महामारी के हालात को देखते हुए सरकार चाहती है कि इस बार शिव जयंती सादगी से मनाई जाए।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को पुणे के शिवनेरी जिले में हुआ था। ऐसे में इस किले एवं अन्य किलों पर हर साल 18 फरवरी की मध्यरात्रि को भारी संख्या में लोग एकत्र होते हैं।

दिशा-निर्देशों के मुताबिक, ‘‘ कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर यह अपेक्षा की जाती है कि शिवजंयती के मौके पर भीड़ एकत्र नहीं करें। रैलियां नहीं निकाली जाएं और भीड़ एकत्र करने के बजाए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रसारण केबल नेटवर्क या ऑनलाइन मंचों के जरिए किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?