लाइव न्यूज़ :

औरंगाबाद : प्राथमिक स्कूल के शिक्षक के संक्रमित होने की पुष्टि; स्कूल अस्थाई रूप से बंद

By भाषा | Updated: December 23, 2021 21:04 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 23 दिसंबर जिले के एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद औरंगाबाद स्थानीय निकाय ने स्कूल को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है।

औरंगाबाद नगर निगम के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि सरस्वती भुवन स्कूल की प्राथमिक विभाग के एक शिक्षक के 21 दिसंबर को संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उसके बाद एहतियात के तौर पर स्कूल को सोमवार (27 दिसंबर) तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।

नगर निगम के उपायुक्त संतोष टेंगले ने पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘शिक्षक को हल्के लक्षण हैं और उन्हें गृह पृथकवास में रखा गया है। शिक्षक के संपर्क में आने वालों की प्रशासन ने आरटी-पीसीआर जांच करायी है। एहतियात के रूप में स्कूल को सोमवार तक के लिए बंद किया गया है।’’

शिक्षा अधिकारी रामनाथ थोड़े ने कहा, ‘‘हमने स्कूल से करीब 300 नमूने लिए हैं। रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग