लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 31 अगस्त: अमृता प्रीतम का जन्म, डायना की सड़क दुर्घटना में मौत

By भाषा | Updated: August 31, 2019 07:21 IST

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पुत्र एवं राज सिंहासन के दावेदार राजकुमार चार्ल्स के साथ डायना स्पेंसर की 1981 में हुई शादी सारी दुनिया के लिए एक बड़ी खबर थी।

Open in App
ठळक मुद्दे इराक की राजधानी बगदाद में धार्मिक अवसर पर फिदायीन हमले के भय से मची भगदड़ में 800 से ज्यादा लोग मारे गये। पहली बार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने चीन में मानवाधिकार की स्थिति पर आपत्ति दर्ज की।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पुत्र एवं राज सिंहासन के दावेदार राजकुमार चार्ल्स के साथ डायना स्पेंसर की 1981 में हुई शादी सारी दुनिया के लिए एक बड़ी खबर थी।

लेकिन 31 अगस्त 1997 को एक कार दुर्घटना में डायना की मौत इससे भी बड़ी खबर बनी, जिसने ब्रिटेन के शाही परिवार को झकझोर कर रख दिया।

देश दुनिया के इतिहास में 31 अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

 1881 : अमेरिका में पहली टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन।

1919 : प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार एवं निबंधकार अमृता प्रीतम का जन्म।

1920 - अमेरिकी शहर डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार समाचारों का प्रसारण।

1956 : राष्ट्रपति ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी।

1957 - मलेशिया को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1962 - कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए।

1968 : भारत के टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण।

1983 : भारत के उपग्रह इनसेट-1बी का अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से प्रक्षेपण।

1991 : उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1993 : रूस ने लिथुआनिया से अपने आखिरी सैनिकों को वापस बुलाया।

1995 - पहली बार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने चीन में मानवाधिकार की स्थिति पर आपत्ति दर्ज की।

1997 - ब्रिटेन की तत्कालीन राजवधू एवं राजकुमार चार्ल्स की पत्नी डायना की पेरिस में कार दुर्घटना में मृत्यु।

2005 - इराक की राजधानी बगदाद में धार्मिक अवसर पर फिदायीन हमले के भय से मची भगदड़ में 800 से ज्यादा लोग मारे गये। 

टॅग्स :हिस्ट्रीब्रिटेनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए