त्रिपुरा में माकपा के वरिष्ठ नेता पर हमला, पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया

By भाषा | Published: March 4, 2021 01:07 AM2021-03-04T01:07:07+5:302021-03-04T01:07:07+5:30

Attack on senior CPI (M) leader in Tripura, party accuses BJP | त्रिपुरा में माकपा के वरिष्ठ नेता पर हमला, पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया

त्रिपुरा में माकपा के वरिष्ठ नेता पर हमला, पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया

अगरतला, तीन मार्च विपक्षी दल माकपा ने बुधवार को आरोप लगाया कि उसकी केंद्रीय समिति के सदस्य बादल चौधरी पर दक्षिण त्रिपुरा जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया।

पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हमले में चौधरी घायल हो गए और उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। चौधरी राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री हैं।

स्थानीय भाजपा नेताओं ने आरोपों का खंडन किया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

माकपा ने कहा कि यह हमला तब हुआ जब चौधरी और अन्य पार्टी नेता यहां से करीब 110 किलोमीटर दूर मनिरामपाड़ा गांव में एक कार्यक्रम कर रहे थे।

वाम दल ने कहा कि भाजपा का प्रशय पाए गुंडों का एक समूह बाइकों पर सवार होकर वहां पहुंचा और बिना किसी उकसावे के हमला कर दिया जिसमें चौधरी घायल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Attack on senior CPI (M) leader in Tripura, party accuses BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे