बिहार: सांसद पप्पू यादव की गाड़ी पर हमला, बुरी तरह हुए जख्मी
By धीरज पाल | Published: September 6, 2018 03:03 PM2018-09-06T15:03:58+5:302018-09-06T15:17:06+5:30
Attack on Madhepura MP Pappu Yadav In Muzaffarpur Bihar: हमले में पप्पू यादव की गाड़ी पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि हमले में पप्पू यादव को काफी चोटें भी आईं है।
नई दिल्ली, 6 सितंबर:बिहार के जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के प्रमुख और माधेपुर से सांसद पप्पू यादव के काफिले में हमला किया गया। हमले में पप्पू यादव की गाड़ी पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि हमले में पप्पू यादव को काफी चोटें भी आईं है। यह हमला मुजफ्फरपुर से मधुबनी जाने के दौरान हुआ है। दरअसल, पप्पू यादव मधुबनी से पटना पैदल यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
यह जानकारी उन्होनें अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि मधुबनी जाने के दौरान हमारे काफिले पर भारतबंद के नाम पर गुंडों ने हमला किया, कार्यकर्ताओं को बुरी तरह जाति पूछ-पूछकर पीटा है। आखिर बिहार में कोई शासन-प्रशासन है, या, नहीं! सीएम नीतीश कुमार आप किस कुम्भकर्णी नींद में सोये हैं।
#महाजंगलराज का नंगा नाच#नारी_बचाओ_पदयात्रा में मधुबनी जाने के दौरान हमारे काफिले पर #BharatBandh के नाम पर गुंडों ने हमला किया,कार्यकर्ताओं को बुरी तरह जाति पूछ-पूछकर पीटा है। आखिर बिहार में कोई शासन-प्रशासन है, या, नहीं!CM @NitishKumar आप किस कुम्भकर्णी नींद में सोये हैं।
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) September 6, 2018
बताया जा रहा है कि पप्पू यादव के हमले में मुजफ्फरपुर रेप कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के गुंडों का हाथ हो सकता है। वहीं, अन्य मीडिया के मुताबिक यह हमला उस दौरान किया गया जब पप्पू यादव अपने गाड़ी में सावर होने जा रहे थे। तभी अचानक उनपर हमला किया गया। हमले में गाड़ी को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन पप्पू यादव को काफी चोटें आई हैं। हमला जैसे ही हुआ वैसे ही पप्पू यादव दूर भाग गए।
राज्य और केंद्र की सरकारें देश को जातीय-साम्प्रदायिक हिंसा-प्रतिहिंसा की आग में झोंक देना चाहते हैं। Y सिक्युरिटी सुरक्षा प्राप्त सांसद पर कट्टा लहराकर हमला हो सकता है तो आम लोगों की क्या दशा होगी? मैं #नारी_बचाओ_पदयात्रा पर था तो दरिंदा ब्रजेश के संरक्षकों ने हमला करवाया है। pic.twitter.com/zdXEsex6au
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) September 6, 2018
पप्पू यादव ने हमले को लेकर कहा कि सीआरपीएफ ने उनकी जान बताई है। अगर उनके साथ सीआरपीएफ नहीं होते तो मेरा मरना तय था। उन्होंने बताया कि हमलावरों के हाथ में पिस्टल थी और मुझे मारने के लिए आए थे।