Atmakur bypoll: वाईएसआर के विक्रम रेड्डी ने 82888 वोट से जीत हासिल की, बीजेपी के भारत कुमार यादव को हराया
By सतीश कुमार सिंह | Published: June 26, 2022 02:02 PM2022-06-26T14:02:27+5:302022-06-26T14:04:51+5:30
Atmakur bypoll: विक्रम रेड्डी को 102241 वोट मिले और बीजेपी के भारत कुमार यादव 19353 वोट मिले। 4182 मतदाताओं ने किसी भी उम्मीदवार को नहीं चुनते हुए इनमें से कोई नहीं (नोटा) का विकल्प चुना है।
Atmakur bypoll:आंध्र प्रदेश के आत्मकुरु विधानसभा उपचुनाव में सत्तारूढ़ युवाजना श्रमिका रैतु (वाईएसआर) कांग्रेस पार्टी ने भारी मतों से जीत हासिल की। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। वाईएसआर कांग्रेस के मेकापति विक्रम रेड्डी ने अपने प्रतिद्वंद्वी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी भारत कुमार यादव को हराया।
विक्रम रेड्डी को 102241 वोट मिले और बीजेपी के भारत कुमार यादव 19353 वोट मिले। 4182 मतदाताओं ने किसी भी उम्मीदवार को नहीं चुनते हुए इनमें से कोई नहीं (नोटा) का विकल्प चुना है। आत्मकुरु विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 23 जून को हुआ था।
21 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने के कारण वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के विधायक और उद्योग मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी के निधन के बाद जरूरी हो गया था। 20 राउंड की मतगणना में रेड्डी ने 82,888 मतों के अंतर से जीत हासिल की और 1,02,074 मत हासिल किए।
बीजेपी के जी भरत कुमार यादव को 19,332 वोट मिले, जबकि बसपा उम्मीदवार एन ओबुलेशु को 4,897 वोट मिले थे। मुख्य विपक्षी दल-तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा)-कांग्रेस के अलावा चुनाव नहीं लड़ रही है। वाईएसआरसीपी ने उनके भाई गौतम रेड्डी के भाई विक्रम रेड्डी को मैदान में उतारा है। अभिनेता से नेता बने के पवन कल्याण की जन सेना ने भी चुनाव नहीं लड़ा लेकिन भाजपा को अपना समर्थन दिया।