लाइव न्यूज़ :

डाकिये के घर से 10 बोरी एटीएम, चेक बुक के साथ ही शादी कार्ड व शोक संदेश हुए बरामद

By धीरेंद्र जैन | Updated: October 20, 2019 08:06 IST

डाकिया राजकुमार प्रतिदिन डाकघर से डाक लेकर तो जाता था लेकिन वितरित करने की बजाय उनको अपने घर ले जाकर डाल देता था।

Open in App

राजस्थान के बीकानेर जिले में एक डाकिया गत एक साल से लोगों के पत्र पहुंचाने के बजाय उनको अपने घर पर एकत्र करता रहा। दो दिन पूर्व जब शिकायत उच्च स्तर पर पहुंची तो डाक विभाग और पुलिस ने मिलकर मामले की जांच की।

जब वे डाकिये के घर पहुंचे जो वहां से 10 बोरियों में एटीएम, चेक बुक, पत्र सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र, पेन कार्ड शोकसंदेश, आदि बरामद हुए। इस मामले में दोषी डाकिये को निलंबित कर दिया गया है।

बीकानेर शहर के अधिकांश लोगों को पिछले एक साल से डाक नहीं मिल रही थी। इसकी वे कई बार शिकायत दर्ज करा चुके थे। जयपुर में मुख्य डाकघर में मामला पहुंचा तो दो दिन पूर्व बीकानेर शहर के शिवबाड़ी डाकघर की जांच की गई। 

वहां सामने आया कि डाकिया राजकुमार डाक लोगों तक नहीं पहुंचा रहा है। लोगों से पूछताछ में सामने आया कि डाकिया राजकुमार प्रतिदिन डाकघर से डाक लेकर तो जाता था लेकिन वितरित करने की बजाय उनको अपने घर ले जाकर डाल देता था।

टॅग्स :राजस्थानबीकानेर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?