लाइव न्यूज़ :

Atishi new CM of Delhi: देश की दूसरी मौजूदा महिला मुख्यमंत्री, 43 साल में सीएम बनेंगी आतिशी, यहां देखें महिला मुख्यमंत्री की लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2024 18:14 IST

Atishi new Chief Minister of Delhi: देश के इतिहास में प्रमुख महिला मुख्यमंत्रियों में महबूबा मुफ्ती भी शामिल हैं, जो पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर की नौवीं मुख्यमंत्री रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्दे1998 से 2013 तक 15 वर्षों तक यह पद संभाला था।राबड़ी देवी बिहार की 21वीं मुख्यमंत्री और जयललिता तमिलनाडु की पांचवीं मुख्यमंत्री रही थीं।भाजपा नेता स्वराज 1998 में संक्षिप्त अवधि के लिए दिल्ली की पांचवीं मुख्यमंत्री बनी थीं।

Atishi new Chief Minister of Delhi: दिल्ली को कांग्रेस की शीला दीक्षित और भाजपा की सुषमा स्वराज के बाद आम आदमी पार्टी (आप) की आतिशी के रूप में तीसरी महिला मुख्यमंत्री मिलने वाली हैं। आतिशी इस पद पर अरविंद केजरीवाल की जगह लेंगी। केजरीवाल ने पार्टी विधायकों की एक बैठक में अपने उत्तराधिकारी के तौर पर आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। दीक्षित, दिल्ली की सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रही थीं, जिन्होंने 1998 से 2013 तक 15 वर्षों तक यह पद संभाला था।

वहीं, स्वराज का कार्यकाल 1998 में 52 दिनों का रहा था। आतिशी (43) दिल्ली की सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री होंगी और पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी के बाद देश की दूसरी मौजूदा महिला मुख्यमंत्री होंगी। दीक्षित 60 साल की आयु में दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं, जबकि स्वराज ने 46 साल की उम्र में यह पद संभाला था।

आतिशी वर्तमान में दिल्ली मंत्रिमंडल में सबसे अधिक विभागों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वह वित्त, जल, शिक्षा, लोक निर्माण, बिजली, राजस्व, योजना, सेवा, कानून, सतर्कता और अन्य प्रमुख विभागों की मंत्री हैं। आतिशी ने आम आदमी पार्टी की स्थिरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

खासकर केजरीवाल और आप के अन्य वरिष्ठ नेताओं के जेल में बंद रहने के दौरान, जब उन्होंने (आतिशी ने) अन्य नेताओं के साथ मिलकर पार्टी का संचालन किया। केजरीवाल ने मंगलवार शाम उप राज्यपाल वी के सक्सेना से मुलाकात की और मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपा, जिससे आतिशी की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया।

पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नामित की गईं आतिशी ने उप राज्यपाल सक्सेना के साथ बैठक में दिल्ली में नयी सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया है। दीक्षित, दिल्ली के राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं, क्योंकि वह इसकी सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहीं और देश में सबसे लंबे समय तक महिला मुख्यमंत्री रही हैं। दीक्षित ने दिल्ली में कांग्रेस को लगातार तीन चुनावी जीत दिलाई थी। भाजपा नेता स्वराज 1998 में संक्षिप्त अवधि के लिए दिल्ली की पांचवीं मुख्यमंत्री बनी थीं।

देश के इतिहास में प्रमुख महिला मुख्यमंत्रियों में महबूबा मुफ्ती भी शामिल हैं, जो पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर की नौवीं मुख्यमंत्री रही थीं। वहीं, मायावती, उत्तर प्रदेश की 18वीं मुख्यमंत्री, राबड़ी देवी बिहार की 21वीं मुख्यमंत्री और जयललिता तमिलनाडु की पांचवीं मुख्यमंत्री रही थीं।

टॅग्स :आतिशी मार्लेनादिल्ली सरकारAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालशीला दीक्षित
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी