लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट और योगी आदित्यनाथ को भेजी जा रही है अतीक अहमद की चिट्ठी! माफिया के वकील ने किया है खुलासा, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: April 18, 2023 14:42 IST

अतीक अहमद के वकील ने खुलासा किया है कि मारे जा चुके इस माफिया और राजनेता की एक चिट्ठी सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजी जा रही है। अतीक ने खुद कहा था अगर उसे कुछ होता है तो इस चिट्ठी को बंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट और मुख्यमंत्री के पास भेजा जाए।

Open in App

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद की एक चिट्ठी बंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास भेजी जा रही है। अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा ने मंगलवार को इस बात पुष्टि की है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार विजय मिश्रा ने बताया, 'अतीक अहमद ने कहा था कि यदि उसके साथ कोई दुर्घटना होती है या  हत्या की जाती है तो बंद लिफाफे में एक चिट्ठी सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास भेजी जाए।’ 

अतीक अहमद की चिट्ठी में क्या लिखा है?

विजय मिश्रा ने कहा, ‘वह चिट्ठी न तो मेरे पास है और न ही मेरी ओर से भेजी जा रही है। वह चिट्ठी कहीं और रखी गई थी और किसी और व्यक्ति द्वारा भेजी जा रही है। इस चिट्ठी में क्या लिखा है इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है।’ 

गौरतलब है कि शनिवार की रात शाहगंज थानाक्षेत्र में मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय के भीतर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह हत्या उस समय की गई जब अतीक और अशरफ पुलिस हिरासत में चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल के भीतर दाखिल हो रहे थे। 

मीडिया के कैमरे के सामने जब दोनों भाइयों की हत्या की गई तो उस समय इनके हाथ एक ही साथ हथकड़ी में बंधे हुए थे। इस सनसनीखेज हत्या का वीडियो सोशल मीडिया और टीवी चैनलों के माध्यमों से खूब दखा गया। अतीक को हाल ही में यूपी पुलिस गुजरात के साबरमती जेल से लेकर आई थी।

अतीक के बेटे का झांसी में हुआ था एनकाउंटर

अतीक की हत्या से एक दिन पहले ही उसके बेटे असद को भी झांसी में यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में उसके सहयोगी गुलाम के साथ मार गिराया था। उमेश पाल हत्याकांड में असद मोस्ट वांटेड था और गोली चलाते उसके वीडियो भी सीसीटीवी फुटेज के जरिए सामने आए थे। उमेश पाल की दो पुलिस सुरक्षाकर्मी के साथ 24 फरवरी को हत्या कर दी गई थी।

इसी हत्या के मामले में पूछताछ के लिए अतीक को गुजरात से और उसके भाई अशरफ को बरेली की जेल से प्रयागराज लाया गया था।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :अतीक अहमदउत्तर प्रदेश समाचारसुप्रीम कोर्टयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील