लाइव न्यूज़ :

अतीक अहमद की पत्नी ने योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी, "हत्या हो सकती है मेरे पति की, उमेश पाल हत्या की हो सीबीआई जांच"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 28, 2023 09:57 IST

गुजरात की जेल में बंद बाहुबली नेता अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर उमेश पाल की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है और साथ में आशंका व्यक्त की है कि जेल में बंद उमेश पाल की हत्या के मुख्य आरोपी अतीक अहमद की हत्या हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने लिखी चिट्ठी सीएम योगी को लिखी चिट्ठी में शाइस्ता परवीन ने उमेश पाल हत्या की सीबीआई जांच की मांग की इसके साथ ही चिट्ठी में आशंका व्यक्त की गई है कि अतीक अहमद की हत्या हो सकती है

प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड की गुत्थी अभी सुलझी नहीं कि उसमें एक और पेंच सामने आ गया है। बाहुबली नेता अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने बीते सोमवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ऐसी चिट्ठी लिखी है, जिससे जांच की दिशा बदल सकती है।

जी हां, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखी चिट्ठी में शाइस्ता परवीन ने मांग की है कि साल 2005 में मारे गये तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या की जांच सीबीआई करे। इतना ही नहीं अतीक अहमद की पत्नी ने चिट्ठी में इस बात की आशंका व्यक्त की है कि मौजूदा वक्त में गुजरात की जेल में बंद उनके पति अतीक अहमद की हत्या भी हो सकती है।

शाइस्ता परवीन द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा गया कि बीते शुक्रवार की उमेश पाल की हुई हत्या की घटना बेहद दुखद है। उमेश की हत्या में उनकी पत्नी ने मेरे पति अतीक अहमद, मेरे देवर खालिद अजीम उर्फ ​​अशरफ, मेरे बेटे और मुझ समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, जो पूरी तरह से निराधार है।"

सीएम योगी को लिखे पत्र में आगे कहा गया है, "उमेश की हत्या में दर्ज किये गये केस में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मेरे बेटे अली को शूटर के रूप में नामित किया गया है। जबकि यह सच नहीं है। इस कारण मैं आपसे यह मांग करती हूं कि उमेश पाल की हत्या की निष्पक्ष जांच के लिए केस सीबीआई को दिया जाए ताकि सच सामने आ सके।"

मालूम हो कि अतीक अहमद और उसके परिवार के सदस्यों पर राजू पाल की हत्या के गवाह उमेश पाल की हत्या का आरोप है। बीते शुक्रवार को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में हत्यारों ने बम और गोलियों से न केवल उमेश पाल बल्कि उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिस सुरक्षा गार्ड संदीप निषाद की भी हत्या कर दी गई थी।

जबकि इसी हमले में यूपी पुलिस का एक और कांस्टेबल घायल हुआ है, जो संदीप निषाद के साथ उमेश पाल की सुरक्षा में तैनात था। वहीं उमेश पाल की हत्या के तार इस कारण से माफिया अतीक अहमद से जुड़ रहे हैं क्योंकि वो बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य आरोपी है। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथप्रयागराजसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए