लाइव न्यूज़ :

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला का निधन, कोरोना से थीं संक्रमित

By विनीत कुमार | Updated: April 27, 2021 10:22 IST

कांग्रेस नेता करुणा शुक्ला का सोमवार देर रात निधन हो गया। वे कोरोना से संक्रमित थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। करुणा शुक्ला पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी भी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संक्रमित होने के बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर में रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती थीं करुणा शुक्लाकरुणा शुक्ला का निधन सोमवार देर रात 12 बजकर 40 मिनट पर हुआ।करुणा शुक्ला का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा, छत्तीसगढ़ के सीएम ने निधन पर जताया दुख

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी और कांग्रेस नेता करुणा शुक्ला का निधन हो गया है। वे कोरोना से संक्रमित थीं और छत्तीसगढ़ के रायपुर में रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती थीं। उनका निधन रात 12 बजकर 40 मिनट पर हुआ। वे 70 वर्ष की थीं।

करुणा शुक्ला का अंतिम संस्कार मंगलवार को बलौदाबाजार में होगा। करुणा शुक्ला पूर्व में लोकसभा सांसद रही हैं और वर्ममान में छत्तीसगढ़ में समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष थीं। 

वह बीजेपी में भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित तमाम बड़े पदों पर रहीं। हालांकि 2013 में विधानसभा चुनाव के दौरान वे कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। करुणा शुक्ला के निधन पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। 

उन्होंने लिखा, 'मेरी करुणा चाची यानी करुणा शुक्ला जी नहीं रहीं। निष्ठुर कोरोना ने उन्हें भी लील लिया। राजनीति से इतर उनसे बहुत आत्मीय पारिवारिक रिश्ते रहे। उनका सतत आशीर्वाद मुझे मिलता रहा। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और हम सबको उनका विछोह सहने की शक्ति प्रदान करें।'

करुणा शुक्ला का जन्म एक अगस्त 1950 को ग्वालियर में हुआ था। वे 1983 में पहली बार बीजेपी से विधायक चुनी गईं। साल 2009 के लोकसभा चुनाव में वे बीजेपी के टिकट पर कांग्रेस के चरणदास महंत के खिलाफ मैदान में उतरीं लेकिन सफल नहीं हुई।

वहीं, साल 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के खिलाफ उम्मीदवार बनाया। वे राजनांदगांव से खड़ी हुई लेकिन वे हार गईं। इससे पहले वे 14वें लोकसभा में छत्तीसगढ़ के जांजगीर से बीजेपी के टिकट पर सांसद बनी।

टॅग्स :कोरोना वायरसअटल बिहारी वाजपेयीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?