लाइव न्यूज़ :

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की हालत में हो रहा है सुधार, सीएम योगी भी पहुंचे मिलने

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 13, 2018 17:10 IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार (11 जून) को भर्ती कराया गया था।

Open in App

नई दिल्ली, 13 जून:  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। ताजा जानकारियों के मुताबिक अभी-अभी उनका मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया है। एम्स के डॉक्टर ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर करके कहा कि वह दो दिन में डिस्चार्ज हो सकते हैं। यूरिन इंफेक्शन की वजह से भर्ती हुए थे। वहीं ताजा खबरों के मुताबिक 13 जून को शाम 5 बजे के आस-पास यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने पहुंचे हैं। 

वाजपेयी को मूत्राशय में संक्रमण के इलाज के लिए यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार (11 जून) को भर्ती कराया गया था। एम्स की मीडिया और प्रोटोकॉल डिविजन की अध्यक्ष आरती विज ने मंगलवार को कहा था उनकी हालत स्थिर है। हालत में अब थोड़ा सुधार है। वह एंटीबायोटिक दवाओं पर हैं। सभी प्रमुख मानक स्थिर हैं। संक्रमण के नियंत्रित होने तक वह अस्पताल में रहेंगे।

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत अब ठीक, रुटीन चेकअप के लिए एम्स में हुए थे भर्ती

बता दें कि इससे पहले इससे पहले एम्स की ओर से सोमवार रात पौने ग्यारह बजे जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में एम्स ने कहा था कि वाजपेयी को लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन और किडनी संबंधी दिक्कतों के बाद भर्ती कराया गया था लेकिन जांच में उन्हें यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन निकला है। 

वाजपेयी बीते कुछ सालों से बीमार चल रहे हैं। भारतीय राजनीतिक इतिहास में उनको एक कुशल राजनीतिज्ञ, भाषाविद, कवि और पत्रकार के रूप में जाना जाता है। वह एक ऐसे नेता रहे हैं जिन्हें जनता के साथ-साथ हर पार्टी के लोग पसंद करते हैं। 

 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :अटल बिहारी बाजपेईएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos