लाइव न्यूज़ :

जीवित हैं अटल बिहारी वाजपेयी, निधन की सूचना वायरल होने के बाद लोगों ने दे दी श्रद्धांजलि

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 30, 2018 04:01 IST

अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। उनके पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी शिक्षक थे। उनकी माता कृष्णा जी थीं।

Open in App

जयपुर, 30 मार्चः पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनकी निधन की खबर राजस्थान में वायरल हुई, जिसके बाद लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि भी देना शुरू कर दिया। वहीं, कई लोग इसे फेक सूचना बता रहे हैं। लेकिन, यहां आपको बता दें कि लोकमत न्यूज इस तरह की खबर की पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज18 की खबर के मुताबिक, जयपुर, जोधपुर समेत पूरे प्रदेश में अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के मैसेज वाट्सएप के जरिए एक-दूसरे को भेजे गए हैं। साथ ही लोगों ने बिना पुष्टि किए उन्हें श्रद्धांजलि तक दे दी। वहीं, अलसुबह तक इस सूचना की कोई पुष्टि नहीं हुई।

इससे पहले उड़ीसा के बालासोर जिले में एक सराकरी स्कूल ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि दे दी थी और उनके सम्मान में एक दिन के लिए छुट्टी की घोषणा भी कर दी थी। मामला सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों ने जिला कलेक्टर के पास इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद जिला कलेक्टर सनातन मल्लिक ने स्कूल प्राचार्य कमलकांत दास को निलंबित कर दिया था।

आपको बता दें कि वाजपेयी बीते कुछ सालों से बीमार चल रहे हैं। भारतीय राजनीतिक इतिहास में उनको एक कुशल राजनीतिज्ञ, भाषाविद, कवि और पत्रकार के रूप में जाना जाता है। वह एक ऐसे नेता रहे हैं जिन्हें जनता के साथ-साथ हर पार्टी के लोग पसंद करते हैं। 

अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। उनके पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी शिक्षक थे। उनकी माता कृष्णा जी थीं। वैसे मूलत: उनका संबंध उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बटेश्वर गांव से है। लेकिन, पिता जी मध्यप्रदेश में शिक्षक थे। इसलिए उनका जन्म वहीं हुआ। लेकिन, उत्तर प्रदेश से उनका राजनीतिक लगाव सबसे अधिक रहा। प्रदेश की राजधानी लखनऊ से वे सांसद रहे थे।

अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी राजनीतिक कुशलता से भाजपा को देश में शीर्ष राजनीतिक सम्मान दिलाया। दो दर्जन से अधिक राजनीतिक दलों को मिलाकर उन्होंने राजग बनाया जिसकी सरकार में 80 से अधिक मंत्री थे, जिसे जम्बो मंत्रीमंडल भी कहा गया।

टॅग्स :अटल बिहारी बाजपेईराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां