लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति और तमाम नेताओं ने अटल जी के निधन पर जताया शोक, पीएम मोदी बोले- निशब्द हूं, शून्य हूं, लेकिन भावनाओं का अंबार है

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 16, 2018 18:10 IST

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वायजपेयी का 93 साल में दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 16 अगस्त:  भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का 93 साल में निधन हुआ। गुरुवार शाम 5: 05 मिनट पर उनका निधन हुआ है। वह पिछले 9 हफ्तों से दिल्ली के भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली (एम्स) में भर्ती थे। 93 वर्षीय दिग्गज नेता को गुर्दे में संक्रमण, मूत्र नली में संक्रमण, पेशाब की मात्रा कम और सीने में जकड़न की शिकायत के बाद 11 जून को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली (एम्स) में भर्ती कराया गया था। 

अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने शोक जताते हुए कहा- ''मैं नि:शब्द हूं, शून्य में हूं, लेकिन भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है। हम सभी के श्रद्धेय अटल जी हमारे बीच नहीं रहे। अपने जीवन का प्रत्येक पल उन्होंने राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। उनका जाना, एक युग का अंत है।''

पीएम मोदी ने एक बाद एक कई ट्वीट किए। इसके बाद मोदी ने ट्वीट किया- 

''लेकिन वो हमें कहकर गए हैं- “मौत की उमर क्या है? दो पल भी नहीं,ज़िन्दगी सिलसिला, आज कल की नहीं मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूं,लौटकर आऊँगा, कूच से क्यों डरूं?''

राज नाथ सिंह ने भी शोक जताते हुए कई ट्वीट किए। राजनाथ कहा वह एक ऐसे राजनेता थे, जिन्होंने किसी का दिल नहीं दुखाया, उनकी आत्मा को शांति मिले। 

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा- श्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। 

राहुल गांधी ने शोक जताते हुए कहा- भारत ने आज एक अपना महान बेटा खो दिया है। पूरे देश के लिए वह सम्मान जनक शख्स थे। हमें बहुत वो याद आएंगे। 

अमित शाह ने कहा- ''भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को विनम्र श्रद्धांजलि। अटल जी की स्मृतियों को नमन। अटल जी को कोटि-कोटि वंदन।''

- अरुण जेटली ने कहा- भारत और भारती की राजनीति में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता है।  

- ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने कहा- मैं अंदर से दुखी हूं, भारत ने एक महान नेता खो दिया। 

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा- मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है, निधन से दुखी हूं। एक उत्कृष्ट वक्ता, एक प्रभावशाली कवि, एक असाधारण शख्स और एक महान प्रधानमंत्री थे।

अखिलेश यादव ने कहा- एक महान जीवन का अंत। लेकिन एक प्रेरणा जो सदा जीवित रहेगी। अटल जी को हमारी भावपूर्ण श्रद्धांजलि! 

ममता बनर्जी ने कहा, देश ने एक महान सपूत खो दिया है। ये बहुत-बहुत दुखी की बात है। मेरे पास उनसे जुड़ी कई बातें हैं। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुये इसे देश के लिये बड़ा नुकसान बताया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा ‘‘मुझे बहुत दुख है, यह देश के लिये बड़ा नुकसान है।’’ केजरीवाल आज सुबह उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ वाजपेयी की सेहत का हाल जानने एम्स गये थे। वाजपेयी गत 11 जून से एम्स में भर्ती थे। 

- माकपा पोलित ब्यूरो ने वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये कहा कि वह बतौर सांसद उत्कृष्ट राजनेता थे और बतौर प्रधानमंत्री कुशल प्रशासक थे। 

- अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में हामिद अंसारी ने कहा- उनका कम्युनिकेशन का तरीका यूनिक था, जिसने उन्हें लोकप्रिय बनाया। उनको लंबे समय तक याद रखा जाएगा। 

- जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा- अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से केवल देश को ही नुकसान नहीं हुआ है, बल्कि यह जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए भी बड़ा नुकसान है।  

- मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- यह सोचना अकल्पनीय है कि हमारे प्यारे अटल जी अब हमारे साथ नहीं हैं। यह एक राजनीतिक दौर का अंत है, उनकी अनुपस्थिति से खाली हुई जगह को कभी भरा नहीं जा सकता। 

- यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- उन्होंने व्यक्तिगत हितों के बजाए देश-हित में काम किया, वह हमारे देश में राजनीतिक स्थिरता लेकर आए।  

अटल बिहारी वाजपेयी को भारतीय राजनीतिक इतिहास में एक कुशल राजनीतिज्ञ, भाषाविद, कवि और पत्रकार के रूप में जाना जाता है। वह एक ऐसे नेता रहे हैं जिन्हें जनता के साथ-साथ हर पार्टी के लोग पसंद करते हैं। 

अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और लोकप्रियता के कारण वे चार दशकों से भी अधिक समय से भारतीय संसद के सांसद रहे। इसके अलावा तीन बार भारत के प्रधानमंत्री पद पर भी सुशोभित हुए। अटल जी अपनी सात्विक राजनीति और संवेदनशीलता के लिए जाने जाते हैं। उनके भाषणों का ऐसा जादू कि लोग सुनते ही रहना चाहते हैं। वाजपेयी ने तबीयत के चलते कई साल पहले सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया था।

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीनरेंद्र मोदीराजनाथ सिंहराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए