लाइव न्यूज़ :

अटल बिहारी वाजपेयी- मदन मोहन मालवीय जयंती पर PM मोदी ने किया नमन, कहा- देश और लोकतंत्र को सर्वोपरि रखा

By भाषा | Updated: December 25, 2018 11:09 IST

इससे पहले सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 94वीं जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी स्मृति में 100 रुपये का सिक्का जारी करते हुए मोदी ने कहा था कि कुछ लोगों के लिए सत्ता जहां ऑक्सीजन के समान है, वहीं वाजपेयी अपने सार्वजनिक जीवन में लम्बे समय तक विपक्ष में बैठकर राष्ट्रहित से जुड़े विषय उठाते रहे।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए मंगलवार को कहा कि उनके योगदान को सदा याद रखा जायेगा।

अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ हम सबके प्रिय, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। ’’ 

मोदी ने एक अन्य ट्वीट में महामना को स्मरण करते हुए कहा, ‘‘ पंडित मदन मोहन मालवीय जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। शिक्षा के क्षेत्र में अमिट योगदान और राष्ट्र के प्रति असीम समर्पण के लिए महामना सदा याद किए जाएंगे। ’’ 

इससे पहले सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 94वीं जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी स्मृति में 100 रुपये का सिक्का जारी करते हुए मोदी ने कहा था कि कुछ लोगों के लिए सत्ता जहां ऑक्सीजन के समान है, वहीं वाजपेयी अपने सार्वजनिक जीवन में लम्बे समय तक विपक्ष में बैठकर राष्ट्रहित से जुड़े विषय उठाते रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘ सिद्धांतों और कार्यकर्ताओं के बल पर अटलजी ने इतना बड़ा राजनीतिक संगठन खड़ा कर दिया तथा काफी कम समय में देशभर में उसका विस्तार भी किया।’’ 

उन्होंने कहा कि अटलजी के बोलने का मतलब देश का बोलना और सुनने का मतलब देश को सुनना था। अटलजी ने लोभ और स्वार्थ की बजाय देश और लोकतंत्र को सर्वोपरि रखा तथा उसे ही चुना।

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीनरेंद्र मोदीबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया