लाइव न्यूज़ :

आसू-एजेवाईसीपी की पार्टी असम चुनाव में 80-100 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी

By भाषा | Updated: September 6, 2020 18:43 IST

आसू के महासचिव लुरिनज्योति गोगोई ने एक साक्षात्कार में कहा कि असम जातीयताबादी युवा छात्र परिषद (एजेवाईसीपी) और आसू चुनाव पूर्व कांग्रेस अथवा इसके प्रस्तावित ''महा गठबंधन'' के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देआसू-एजेवाईसीपी अगले साल की शुरुआत में प्रस्तावित असम विधानसभा चुनाव में 80-100 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। अठारह सदस्यीय ''असम परामर्श समिति'' ने दोनों संगठनों को एक राजनीतिक पार्टी के गठन का सुझाव दिया है।

गुवाहाटी: ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू) और एजेवाईसीपी द्वारा गठित की जाने वाली राजनीतिक पार्टी अगले साल की शुरुआत में प्रस्तावित असम विधानसभा चुनाव में 80-100 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। आसू के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को यह जानकारी दी।

अठारह सदस्यीय ''असम परामर्श समिति'' ने दोनों संगठनों को एक राजनीतिक पार्टी के गठन का सुझाव दिया है। मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि नयी पार्टी की शुरुआत अगले 10 दिनों में की जाएगी। आसू के महासचिव लुरिनज्योति गोगोई ने एक साक्षात्कार में कहा कि असम जातीयताबादी युवा छात्र परिषद (एजेवाईसीपी) और आसू चुनाव पूर्व कांग्रेस अथवा इसके प्रस्तावित ''महा गठबंधन'' के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी।

हालांकि, वे कृषक मुक्ति संग्राम समिति (केएमएसएस) से बातचीत को तैयार हैं। उन्होंने कहा, '' 2021 के चुनाव के मद्देनजर हम समिति की सिफारिशों के अनुसार कार्य करना शुरू करेंगे। हमारा लक्ष्य असम में 80-100 सीटों पर उम्मीदवार उतारना है।''

गोगाई ने कहा कि नई राजनीतिक पार्टी कथित राष्ट्रवादी एवं सांप्रदायिक ताकतों से हाथ नहीं मिलाएगी क्योंकि ऐसा करने से आसू और एजेवाईसीपी में भरोसा करने वालों की भावनाएं आहत होंगी। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल मार्च-अप्रैल में चुनाव होने की उम्मीद है। 

टॅग्स :असम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतसोनितपुरः एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत और 2 घायल, राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर दुर्घटना

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?