लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनावः कांग्रेस की रणनीति, किसानों, महिलाओं और युवाओं पर फोकस, भाजपा कोर वोटर पर नजर

By शीलेष शर्मा | Updated: October 19, 2021 18:41 IST

Assembly elections: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी।

Open in App
ठळक मुद्दे2017 में राज्य विधानसभा चुनाव में राज्य का कुल मतदान प्रतिशत 61.04 प्रतिशत था।पुरुष मतदाताओं के 59.15 प्रतिशत की तुलना में महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 63.31 प्रतिशत रहा था। हम चाहते हैं कि राजनीति में महिलाएं सत्ता में पूर्ण भागीदार बनें।

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में 40 फीसदी पार्टी उम्मीदवार महिलाओं को बनाने की घोषणा कर यह साफ कर दिया कि कांग्रेस चुनाव वाले राज्यों के लिये अलग अलग रणनीति बना रही है।

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड में युवाओं को रोज़गार देने की घोषणा का खाका पार्टी ने तैयार कर लिया है तथा जल्दी ही इसकी घोषणा की जायेगी। पंजाब में किसानों और दलितों के लिये विशेष घोषणाओं का खाका तैयार किया जा रहा है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस बाबत सोनिया गांधी से लंबी चर्चा भी की है।

नवजोत सिद्धू ने अपने खुले सोनिया के नाम लिखे पत्र में जिन मुद्दों को उठाया है उनका चुनावी उपयोग कैसे हो इस पर पार्टी का शीर्ष  नेतृत्व मंथन कर रहा है। पार्टी की सोच है कि चुनावों की औपचारिक घोषणा से पहले उन पर राज्य की कांग्रेस सरकार अमल शुरू कर दे ताकि चुनाव आचार संहिता की बाध्यता आड़े न आने पावे। 

उत्तर प्रदेश में प्रियंका समझ चुकी हैं कि पार्टी के पास पूर्व अथवा अन्य दलों की तरह कोई वोट बैंक नहीं है। अतः वह महिलाओं और किसानों पर चुनावी रणनीति का ताना बाना बुनने में जुटी हैं। प्रियंका के निकट सूत्र बताते हैं कि 40 फीसदी महिलाओं को चुनावी टिकट देने की आज की घोषणा के बाद उनकी अगली घोषणा महिलाओं को 40 फ़ीसदी नौकरियां देने की घोषणा करेंगी।

साथ ही चुनावों तक लखीमपुर कांड को जिन्दा रखेंगी ,पार्टी अपने घोषणा पत्र में किसानों के लिए वादों की झड़ी लगाने वाली है ,जिसमें खेतों को मुफ्त बिजली ,कर्ज़ मांफी फसल का बेहतर मूल्य, गन्ने की फसल का तुरत भुगतान जैसे वादे शामिल हैं। प्रियंका की कोशिश मोदी सरकार की उज्ज्वला योजना सहित अन्य योजनाओं का महिलाओं को जो लाभ देकर भाजपा लुभा रही है उसे तोड़ा जा सके। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावपंजाब विधानसभा चुनावगोवामणिपुरउत्तराखण्डBJPकांग्रेसप्रियंका गांधीराहुल गांधीयोगी आदित्यनाथनवजोत सिंह सिद्धूनरेंद्र मोदीबीएसपीसमाजवादी पार्टीSamajwadi Party
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल