लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections in Maharashtra 2024: महाराष्ट्र में कब होंगे विधानसभा चुनाव?, जानिए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने क्या कहा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 16, 2024 17:09 IST

Assembly Elections in Maharashtra 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि पिछली बार महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव एक साथ हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली शामिल हैं। महाराष्ट्र में भारी बारिश हुई और कई त्योहार भी आने वाले हैं। उपचुनाव प्राकृतिक आपदा के कारण अभी नहीं कराया जा सकता है।

Assembly Elections in Maharashtra 2024: मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि विधानसभा की 46 सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा भी निर्धारित अवधि के भीतर की जाएगी। वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव प्राकृतिक आपदा के कारण अभी नहीं कराया जा सकता है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि पिछली बार महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव एक साथ हुए थे। उस समय जम्मू-कश्मीर कोई फैक्टर नहीं था, लेकिन इस बार इस साल 4 चुनाव हैं और इसके तुरंत बाद 5वां चुनाव है।

जिसमें जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली शामिल हैं। सुरक्षा बलों की आवश्यकता के आधार पर हमने 2 चुनाव एक साथ कराने का फैसला किया है...दूसरा फैक्टर यह है कि महाराष्ट्र में भारी बारिश हुई और कई त्योहार भी आने वाले हैं..."

निर्वाचन आयोग (ईसी) ने शुक्रवार को कहा कि मौसम की खराबी और प्राकृतिक आपदाओं के कारण उसने फिलहाल 46 विधानसभा सीट तथा वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा नहीं की है, लेकिन स्थिति में सुधार होते ही छह महीने की निर्धारित समयसीमा के भीतर उपचुनाव करा दिए जाएंगे।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने यह भी कहा कि इस बात की पूरी संभावना है कि ये चुनाव एक साथ कराए जाएं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनावों की घोषणा के दौरान संवाददाताओं से कहा कि केरल के वायनाड में भूस्खलन की हालिया घटना के कारण तत्काल हालात ऐसे नहीं हैं कि वहां लोकसभा चुनाव कराए जाएं।

वायनाड में भूस्खलन के कारण 200 से अधिक लोगों की मौत हुई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संसदीय चुनाव में रायबरेली और वायनाड दोनों सीट से निर्वाचित हुए थे। उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी जिस वजह से वहां उपचुनाव होना है। कांग्रेस की ओर से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वहां से उम्मीदवार होंगी।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा, ‘‘कुल 47 सीट पर उपचुनाव होने हैं। इनमें विधानसभा की 46 सीट हैं।’’ उनका कहना था, ‘‘कुछ राज्यों में मौसम के हालत ऐसे हैं कि वहां उपचुनाव नहीं हो सकते...जहां (वायनाड) लोकसभा उपचुनाव होना है वहां बड़ी आपदा आई है और तत्काल उपचुनाव नहीं हो सकता।

असम और बिहार जैसे कुछ राज्यों में भी बाढ़ की स्थिति है।’’ कुमार ने कहा, ‘‘हम सभी जगहों पर चुनाव छह महीने की अवधि के भीतर कराएंगे। पूरी संभावना है कि एक साथ उपचुनाव कराएं।’’ देश में जिन 46 विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होना है उनमें 10 सीट उत्तर प्रदेश से हैं। असम में पांच और बिहार में चार विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019Rajiv Kumarचुनाव आयोगएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?