लाइव न्यूज़ :

बिहार में शुरू हो गई है विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट: पप्पू यादव की पार्टी जाप का बदला चुनाव चिन्ह, बौखलाए पप्पू यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: September 16, 2020 16:09 IST

पप्पू यादव ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव में आस्था जताते हुए महागठबंधन को मजबूत बनाने की भी बात कही. उन्होंने कहा कि बिहार से भाजपा और जदयू को सत्ता से बेदखल करने के लिए महागठबंधन के कुनबे और मजबूत करना जरूरी है.

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग से पार्टियों को चुनाव चिन्ह आवंटित करना शुरू कर दिया है. पूर्व सांसद पप्पू यादव की पार्टी ’जाप’ को कैंची चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच आयोग से पार्टियों को चुनाव चिन्ह आवंटित करना शुरू कर दिया है. पूर्व सांसद पप्पू यादव की पार्टी ’जाप’ को कैंची चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है. चुनाव चिन्ह मिलने के बाद आज जाप प्रमुख पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केन्द्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा सबको ठगने का काम अर रही है. मेरा चुनाव चिन्ह ऐसे समय में छिना गया जब बिहार के लोगों के दिल और जबान पर हॉकी था. तब हमारा चुनाव चिन्ह बदल दिया है. भाजपा के कहने पे चुनाव आयोग ने मेरे पार्टी का चिन्ह बदला है.  

पप्पू यादव ने कहा कि यह भजपा की चाल है. भजपा बिहार चुनाव में किसी भी प्रकार से जीतना चाहती है. इसी कारण से मेरा चुनाव चिन्ह चुनाव के कुछ दिन पहले बदला गया. हमारी पार्टी दो बार से पहले वाले चिन्ह पर ही लडती आ रही थी, लेकिन इस बार अचानक इसे बदल दिया गया. पार्टी सभी 243 विधानसभा सीटों पर कैंची छाप चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में अपने उम्मीदवार उतारेगी. कैंची चुनाव चिन्ह मिलने पर उन्होंने कहा कि 'कैंची' के सहारे बिहार की जनता भ्रष्ट्राचारियों और लुटेरों के पर कतरेगी. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि कैंची बिहार की जनता का अपना चुनाव चिन्ह हो. कैंची इस बार जनता के सामने एक विकल्प के रूप में होगी. आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत तय है. जाप के एक-एक कार्यकर्ता बिहार में बदलाव के वाहक बनेंगे. 

पप्पू यादव ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव में आस्था जताते हुए महागठबंधन को मजबूत बनाने की भी बात कही. उन्होंने कहा कि बिहार से भाजपा और जदयू को सत्ता से बेदखल करने के लिए महागठबंधन के कुनबे और मजबूत करना जरूरी है. इसके लिए लोजपा को महागठबंधन में लाने की कवायद तेज करनी होगी. उन्होनें कहा कि इसके लिए कांग्रेस और राजद को मिलकर रामविलास पासवान और चिराग पासवान से बात करनी चाहिए. पप्पू यादव ने आज लालू यादव से अपील करते हुए कहा है कि आप अपने परिवार में जिस तरह से उप मुख्यमंत्री बनाया था, पर अब अपने ही दल के किसी दलित को मुख्यमंत्री बनाइए. अगर ऐसा आप करेंगे तो पप्पू यादव बिना शर्त के आपके गठबंधन को समर्थन करेगा. यही रघुवंश जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लालू जी आप रामविलास जी से बात करें और महागठबंधन को बडा आकर दें और बिहार को बचाये. 

पप्पू यादव ने कहा है कि मेरा भावनात्मक रिश्ता है लालू यादव के साथ. उन्होंने एक बार फिर कहा कि बिहार में अगला मुख्यमंत्री दलित या अति पिछडा वर्ग का बनना चाहिए. इसके लिए चाहे क्यों ने कर्नाटक और तामिलनाडू की तर्ज पर चार-चार उप मु्ख्यमंत्री बनाना पडे. उन्होनें राजद प्रमुख हर बार संकट की घडी में उभर कर सामने आते रहे हैं. उन्होनें कहा कि लालू यादव को इस विषय में गंभीरता से सोचना चाहिए.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०बिहारपप्पू यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं