लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में तृणमूल का 'खेला', तमिलनाडु में DMK बहुमत की ओर, बीजेपी के लिए इस राज्य से आई खुशखबरी

By विनीत कुमार | Updated: May 2, 2021 13:54 IST

Assembly Elections 2021: नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी भले ही पीछे चल रही हैं लेकिन रुझानों के अनुसार पश्चिम बंगाल में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस की वापसी होती नजर आ रही है। सभी राज्यों का अपडेट जानें...

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में रुझानों में तृणमूल कांग्रेस 200 से सीटों पर आगे चल रही हैअसम में भाजपा बहुमत के करीब, रुझानों में तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन के संकेतनंदीग्राम में ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं, केरल में एलडीएफ की लगातार दूसरी बार वापसी की संभावना

चार राज्यों और केंद्र शासित पुडुचेरी में शुरुआती चरणों की मतगणना से मिल रहे रुझानों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस बड़ी बढ़त बनाती नजर आ रही है। दूसरी ओर तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन के आसार नजर आ रहे हैं। भाजपा के लिए असम से अच्छी खबर आ रही है।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल को बड़ी बढ़त

चुनाव आयोग के अपडेट के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे तक पश्चिम बंगाल में 292 में से 284 सीटों के रुझान आ गए हैं। इसमें तृणमूल कांग्रेस 202 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा 77 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। ऐसे में रुझानों में एक टीएमसी ने बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है।

वाम दल, कांग्रेस और इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) का गठबंधन महज तीन सीटों पर बढ़त हासिल कर सका है। दो चरणों की गिनती के बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी शुभेंदु अधिकारी से नंदीग्राम सीट पर 3,460 मतों से पीछे चल रही हैं। 

सिंगूर सीट पर, तृणमूल कांग्रेस के मंत्री एवं प्रत्याशी बेचाराम मन्ना पहले चरण की गिनती के बाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रबिंद्रनाथ भट्टाचार्य से आगे चल रहे हैं। भवानीपुर से टीएमसी के प्रत्याशी, शोभनदेब चट्टोपाध्याय आगे चल रहे हैं और कोलकाता पोर्ट निर्वाचन क्षेत्र से फरहाद हाकिम भी आगे चल रहे हैं। 

तमिलनाडु में एआईएडीएमके की होगी विदाई!

चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार तमिलनाडु में दोपहर करीब 12 बजे तक डीएमके ने 117 सीटों पर बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग के मुताबिक 234 विधानसभा सीटों वाले इस विधानसभा में 230 सीटों का अभी तक रुझान सामने आया है।

सत्ताधारी एआईएडीएमके 79 सीटों पर आगे है। भाजपा 4 और कांग्रेस 12 सीटों पर राज्य में आगे है। विधानसभा चुनाव के लिए छह अप्रैल को मतदान हुआ था। 

रविवार सुबह शुरू हुई मतगणना के करीब एक घंटे बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी सेलम जिले की एडाप्पडी सीट पर आगे चल रहे हैं और विपक्ष के नेता एवं द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन कोलाथुर विधानसभा सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।   

विधानसभा चुनाव: केरल में एलडीएफ आगे

केरल में शुरुआती रुझानों में माकपा के नेतृत्व वाले सत्ताधारी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा गठबंधन (एलडीएफ) को राज्य की 140 में से 75 सीटों पर बढ़त हासिल हुई है जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) 56 सीटों पर आगे है। 

भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए पलक्कड़ की दो सीटों पर आगे है। इनमें एक सीट नेमोन है जहां से 'मेट्रो मैन' ई श्रीधरण चुनावी मैदान में हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में पूरे केरल में भाजपा को सिर्फ नेमोन में ही जीत मिली थी। 

मुख्यमंत्री पिनरई विजयन, स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी, विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथला अपनी-अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन कोन्नी और मंजेश्वरम से पीछे चल रहे हैं। उन्होंने दोनों सीटों से चुनाव लड़ा था। 

असम में बीजेपी आगे, पुडुचेरी पर भी नजर

असम में विधानसभा की 126 सीटें हैं और बहुमत के लिए 64 सीटों की जरूरत है। यहां 12 बजे तक भाजपा 60 सीटों पर आगे चल रही है और बहुमत के करीब नजर आ रही है। कांग्रेस 26 सीटों पर आगे है। असम में तीन चरणों में मतदान संपन्न हुआ था। 

वहीं पुडुचेरी के 30 सीटों वाले विधानसभा में अभी 12 सीटों के रुझान आए हैं। इसमें ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस 5 सीटों पर आगे है। भाजपा तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस 2 सीटं पर और डीएमके एक सीट पर आगे है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :विधान सभा चुनाव 2021विधानसभा चुनावपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावतमिलनाडु विधानसभा चुनावकेरल विधानसभा चुनावपुडुचेरी विधानसभा चुनावअसम विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टीटीएमसीकांग्रेसममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?