लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में मतदाताओं की संख्या 93675934, 288 सीट पर अक्टूबर में पड़ेंगे वोट!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2024 14:09 IST

Assembly Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या क्रमश: 4,83,12,428 और 4,50,17,066 थी, जिसमें 3,40,660 और 3,91,324 की वृद्धि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीट के लिए इस वर्ष अक्टूबर में चुनाव हो सकते हैं।आंकड़ों के अनुसार मतदाताओं की संख्या बढ़कर 9,36,75,934 हो गई है।संशोधित मतदाता आंकड़ा मसौदा सूची में यह जानकारी दी गई।

Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में मतदाताओं की संख्या 2024 के लोकसभा चुनाव की तुलना में 7.3 लाख से अधिक हुई है। संशोधित मतदाता आंकड़ा मसौदा सूची में यह जानकारी दी गई। इस वर्ष की शुरूआत में हुए लोकसभा चुनाव से पहले मतदाता संख्या 9, 29,43,890 थी। बुधवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी संशोधित आंकड़ों के अनुसार मतदाताओं की संख्या बढ़कर 9,36,75,934 हो गई है। लोकसभा चुनाव से पहले पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या क्रमश: 4,83,12,428 और 4,50,17,066 थी, जिसमें 3,40,660 और 3,91,324 की वृद्धि हुई है। राज्य विधानसभा की 288 सीट के लिए इस वर्ष अक्टूबर में चुनाव हो सकते हैं।

निर्वाचन आयोग की टीम 12-13 अगस्त को हरियाणा का दौरा करेगी

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बुधवार को बताया कि निर्वाचन आयोग (ईसी) इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए 12 और 13 अगस्त को हरियाणा का दौरा करेगा। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार अग्रवाल ने 'वीडियो कॉन्फ्रेंस' के जरिए राज्य के सभी उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने कहा कि 'भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड' के इंजीनियर राज्य के सभी 22 जिलों में 'इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों' (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय जांच कर रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए 817 नये मतदान केन्द्र बनाए गये हैं, जिससे राज्य में मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 20,629 हो गयी है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी