लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: "कांग्रेस में कुछ नेता भगवान राम से नफरत करते हैं, उन्हें 'हिंदू' शब्द से भी नफरत है", आचार्य प्रमोद कृष्णम ने किया अपनी ही पार्टी पर हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 10, 2023 16:45 IST

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने कांग्रेस नेतृत्व पर इस बात के लिए हमला बोला है कि वह हमेशा 'हिंदू विरोधी' रुख अपनाते हैं। आचार्य ने कहा कि कांग्रेस में कुछ ऐसे नेता हैं, जो भगवान राम से नफरत करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने पार्टी नेतृत्व पर बोला हमला, लगाया हिंदू विरोधी होने का आरोप कांग्रेस में ऐसे नेता हैं, जो भगवान राम से नफरत करते हैं, उन्हें तो 'हिंदू' शब्द से भी नफरत है आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अब नहीं लगता कि इंडिया ब्लॉक जैसी कोई चीज बची है

गाजियाबाद: कांग्रेस नेता और आध्यात्मिक गुरु आचार्य प्रमोद ने कांग्रेस नेतृत्व पर इस बात के लिए हमला बोला है कि वह हमेशा 'हिंदू विरोधी' रुख अपनाते हैं। आचार्य कृष्णम के मुताबिक यह कारण है कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें मध्य प्रदेश चुनाव में पार्टी  की ओर से जारी चुनाव प्रचार में शामिल नहीं किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "पार्टी के लिए परेशान होने का कोई कारण नहीं है। हो सकता है कि पार्टी नेतृत्व नहीं चाहता हो हिंदुओं का समर्थन या फिर उन्हें एक हिंदू गुरु को स्टार प्रचारक के तौर पर शामिल किये जाने पर खामी दिखाई दे रही होगी।"

बेहद भावुक होते हुए उन्होंने आगे कहा, "यह कांग्रेस पार्टी का निर्णय है। मैंने महसूस किया है कि कांग्रेस में कुछ ऐसे नेता हैं, जो भगवान राम से नफरत करते हैं। इन नेताओं को 'हिंदू' शब्द से भी नफरत है। वे हिंदू धार्मिक गुरुओं का अपमान करना चाहते हैं। उन्हें यह पसंद नहीं है कि पार्टी में कोई हिंदू धार्मिक गुरु हो।"

आचार्य कृष्णम ने विपक्षी इंडिया गठबंधन पर भी गंभीर सवाल उठाते हुए कहा, "मुझे लगता है कि इंडिया ब्लॉक जैसी कोई चीज नहीं बची है।"

उन्होंने कहा, "इंडिया ब्लॉक बनाने का मुख्य लक्ष्य पीएम मोदी को हराना और बीजेपी सरकार को गद्दी से उतारना था। लेकिन दुख की बात यह है कि विपक्ष मोदी से इतनी नफरत करता है कि वे भूल जाते हैं कि वे भारत से नफरत करने लगे हैं। अगर पीएम मोदी नई संसद का उद्घाटन करते हैं तो वे इसका विरोध करते हैं। अगर ट्रेन का नाम 'वंदे भारत' है तो वे इसका विरोध करते हैं। पीएम की आलोचना करने से कोई नहीं रोकता, लेकिन उनसे नफरत करना ठीक नहीं है। विपक्ष इतना भ्रमित हो गया है कि सब कुछ भूल गया है।"

वहीं नीतीश कुमार द्वारा बिहार विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण के मामले में महिलाओं के प्रति की गई प्रतिकूल टिप्पणी पर पीएम मोदी के हमले पर अलग रूख अपनाते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अगर हम हर चीज के लिए बीजेपी और मोदी को दोषी ठहराते रहेंगे तो यह गलती होगी।

उन्होंने कहा, "विपक्ष अपनी सारी गलतियों का ठीकरा मोदी पर फोड़ना चाहता है। अखिलेश कह रहे हैं कि कांग्रेस सबसे धोखेबाज पार्टी है। क्या वह मोदी जी के कहने पर ऐसा कह रहे हैं? क्या नीतीश कुमार के बयान का ठीकरा भी मोदी पर फोड़ा जाएगा? भला इंडिया गुट का कोई नेता क्यों नहीं नीतीश से पूछ रहा है कि आपने ऐसा क्यों कहा?”

आचार्य कृष्णन ने कहा, "बीते 10 सालों से हम बस यही करते रहे हैं। हमारे चेहरे पर धूल थी और हम आईना साफ करते रहे। मुझे नहीं लगता है कि इंडिया ब्लॉक नाम की कोई चीज बची है। अखिलेश यादव कहते हैं कि कांग्रेस ने सपा को धोखा दिया है। आप कांग्रेस पर उंगली उठा रही है। अधीर रंजन चौधरी ममता बनर्जी पर उंगली उठाते हैं।"

कांग्रेस की ऐसी तीखी आलोचना के बाद बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर आचार्य प्रमोद ने कहा कि अगर कोई भारत, सनातन की बात करता है तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह बीजेपी में शामिल होना चाहता है। उन्होंने कहा, ''सवाल बीजेपी और कांग्रेस का नहीं है, सवाल भारत की संस्कृति और सभ्यता का है।''

इसे साथ ही उन्होंने यह इस बात का दावा किया कि कांग्रेस में प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार हैं। आचार्य कृष्णम ने कहा, "अगर कांग्रेस को नरेंद्र मोदी को टक्कर देनी है तो प्रियंका गांधी को अपना उम्मीदवार बनाना जरूरी है और यही बेहतर होगा। 2024 का चुनाव 'महाभारत' होगा। राहुल गांधी अब इन चीजों से ऊपर उठ चुके हैं। उन्हें अब किसी पद की चाहत नहीं है।"

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos