लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2022: उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार हारे निवर्तमान मुख्यमंत्री, इस बार पंजाब ने भी पकड़ी वही राह

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 10, 2022 16:30 IST

Assembly Elections 2022: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी हार गए हैं। कांग्रेस को पंजाब में बड़ा झटका लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देहरीश रावत लालकुआं सीट से हार गए।मुख्यमंत्री रूपनगर जिले की चमकौर साहिब सीट से भी हार गए हैं।राज्य में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 57 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Assembly Elections 2022: उत्तराखंड के बाद पंजाब में मुख्यमंत्री चुनाव हार गए हैं। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी खाटीमा से और पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को हार मिली है। 2017 में भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे हरीश रावत चुनाव हार गए थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी ने 7000 मतों से हराया। 2017 में भी हरीश रावत को हार मिली थी। हालांकि भले ही धामी हार गए, लेकिन भाजपा की सरकार वापसी हो रही है। भाजपा 70 सीट में से 48 सीट पर आगे है। 

2017 में रावत दो सीट से हार गए थे। साथ-साथ कांग्रेस भी सत्ता से बाहर हो गई थी। पंजाब में भी कांग्रेस के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीट से चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस पार्टी पंजाब सत्ता से बाहर हो गई है। पंजाब में 117 सीट हैं और आप 92 सीट पर आगे है। 

कांग्रेस महासचिव और प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत लालकुआं सीट से हार गए। भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने हराया। राज्य में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 57 सीटों पर जीत दर्ज की थी और इस बार उसने चुनाव में ‘अबकी बार, साठ पार’ का नारा दिया था।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बरनाला जिले की भदौड़ सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार लाभ सिंह उगोके के हाथों हार का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को घोषित नतीजे के मुताबिक, पहली बार चुनाव लड़ रहे उगोके ने चन्नी को 37,558 मतों से हराया। निवर्तमान मुख्यमंत्री रूपनगर जिले की चमकौर साहिब सीट से भी हार गए हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावAam Aadmi Partyकांग्रेसपुष्कर सिंह धामीPushkar Singh DhamiCharanjit Singh Channi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?