लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2022: उत्साह और उत्सव का दिन, पीएम मोदी बोले-उत्तर प्रदेश में जीत का 'चौका', देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 10, 2022 20:33 IST

Assembly Elections 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गरीबों के नाम पर घोषणाएं बहुत बनी, योजनाएं बहुत बनी, लेकिन जिस गरीब का उस पर हक था, वो हक उसे बिना परेशानी के मिले, उसके लिए गुड गवर्नेंस और डिलिवरी का बड़ा महत्व होता है। भाजपा इस बात को समझती है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी, गोवा और मणिपुर में सरकार में होने के बावजूद भाजपा के वोट शेयर में वृद्धि हुई है।गोवा में सारे एग्जिट पोल गलत निकल गए।जनता ने तीसरी बार सेवा करने का मौका दिया है।

Assembly Elections 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य चुनावों में भाजपा की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि यह उत्साह और उत्सव का दिन है, यह भारत के लोकतंत्र का उत्साह है। पिछले कुछ वर्षों में शासन संचालन को बेहतर और पारदर्शी बनाया गया है, गरीबों को उनके अधिकार दिए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जीत का चौका लगा दिए। 2014, 2017, 2019 और 2022। सीमा से सटा एक पहाड़ी राज्य, एक समुद्र तटीय राज्य, मां गंगा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त एक राज्य और पूर्वोत्तर सीमा पर एक राज्य, भाजपा को चारों दिशाओं से आशीर्वाद मिला है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने कई प्रधानमंत्री दिए हैं, लेकिन पहली बार उसने एक मुख्यमंत्री को एक पूर्ण कार्यकाल पूरा करने के बाद फिर से चुना है। वैक्सीनेशन के हमारे प्रयासों की दुनिया प्रशंसा कर रही है लेकिन इस पवित्र कार्य पर, भारत की वैक्सीन पर सवाल उठाए गए।

दुर्भाग्य की बात है कि जब यूक्रेन में हजारों भारतीय छात्र, भारतीय नागरिक फंसे हुए थे, तब भी देश का मनोबल तोड़ने की बातें हो रहीं थीं। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि चार राज्यों में भाजपा को अपार समर्थन देकर जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं और नीतियों पर मुहर लगा दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव परिणाम भाजपा के गरीब समर्थक और सक्रिय शासन पर लोगों की मजबूत स्वीकृति को रेखांकित करते हैं। सीमावर्ती राज्य होने के नाते, पंजाब को अलगाववादी राजनीति से सतर्क रखने के कार्य को भाजपा का कार्यकर्ता जान की बाजी लगाकर भी करता रहेगा। आने वाले 5 सालों में भाजपा का हर कार्यकर्ता वहां इस दायित्व को जोर शोर से निभाने वाले है, ये विश्वास मैं आज पंजाब की जनता को देना चाहता हूं।

मैं आज पंजाब के भाजपा कार्यकर्ताओं की भी विशेष प्रशंसा करूंगा। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में जिस प्रकार पार्टी का झंडा बुलंद किया है, वो आने वाले समय में पंजाब में भाजपा की और देश की मजबूती को एक अहम स्थान के रूप में विकसित करेंगे। मैं आज ये भी कहूंगा कि 2019 के चुनाव नतीजों के बाद, कुछ पॉलिटिकल ज्ञानियों ने कहा था कि 2017 के नतीजों ने 2019 के नतीजे तय कर दिए। मैं मानता हूं इस बार भी वो यही कहेंगे कि 2022 के नतीजों ने 2024 के नतीजे तय कर दिए।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीमणिपुर विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?