लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2019: चुनाव आयोग सख्त, भड़काऊ और भ्रामक विज्ञापन देने वालों की खैर नहीं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 16, 2019 08:29 IST

Assembly Elections 2019: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा विधनासभा चुनावों के दौरान भड़काऊ और भ्रामक विज्ञापनों को लेकर कड़ी चेतावनी जारी की है

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने दी भड़काऊ और भ्रामक विज्ञापनों को लेकर कड़ी चेतावनीमहाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे

नितिन अग्रवाल, नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनावों के दौरान भड़काऊ और भ्रामक विज्ञापनों का संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को कड़ी चेतावनी दी है। 

आयोग ने कहा कि है ऐसे विज्ञापनों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आयोग ने कहा है कि महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव के दौरान भ्रामक और भड़काऊ विज्ञापनों के प्रकाशन के कई मामले सामने आए हैं। 

चुनाव अंतिम चरण में है और भड़काऊ या भ्रामक विज्ञापन पूरी चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं ऐसे में जारी करने वाले राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों को सफाई देने का मौका भी नहीं दिया जाएगा। 

इसके अतिरिक्त आयोग ने कहा है कि 21 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए 20 और 21 अक्तूबर को विज्ञापन प्रकाशित कराने से पहले अनिवार्य रूप से आयोग की मंजूरी लेनी होगी। 

आयोग की मंजूरी के बिना इस तरह का कोई विज्ञापन प्रकाशित नहीं किया जा सकता। इस तरह के विज्ञापनों को तभी मंजूरी दी जाएगी जब आयोग की मीडिया मॉनिटरिंग एवं मीडिया सिर्टिफकेशन कमेटी (एमसीएमसी) की कसौटी पर खरे उतरेंगे।

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मतदान 21 अक्टूबर को होगा, जबकि मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों ही जगहों पर बीजेपी की कोशिशें जीत के साथ लगातार दूसरी बार सरकार बनाने पर है।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहमायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)कांग्रेसराहुल गांधीशिव सेनाउद्धव ठाकरेUddhav Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी